{"_id":"6acbd511c3e72061710dedd1","slug":"attempt-to-strangle-youth-with-a-belt-fir-registered-against-five-individuals-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-187566-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: युवक को बेल्ट से गला घोंटकर मारने की कोशिश, पांच पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: युवक को बेल्ट से गला घोंटकर मारने की कोशिश, पांच पर प्राथमिकी दर्ज
Sun, 11 Oct 2026 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में झील की पुलिया पर बाल कटवाने की दुकान से बाहर निकले युवक के साथ मारपीट करने और बेल्ट से गला घोंटकर हत्या की कोशिश करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
सुदामा नगर के पीड़ित गजेंद्र सिंह ने आरोप लगाया उनका बेटा अमन 5 अक्तूबर को सुबह करीब 10:30 बजे झील की पुलिया पर बाल कटवाने गया था। दुकान से निकलते ही सुनील, उसके बेटे साहिल और तीन अन्य लोगों ने गाली-गलौज करते हुए अमन पर लाठी-डंडों और बेल्ट से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने बेल्ट से गला घोंटकर उसकी हत्या करने की कोशिश की। इसी दौरान मोहल्ले की दो महिलाओं ने मौके पर पहुंचकर अमन को बचाया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित के पिता ने इलाका पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने सुनील, साहिल और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी रवि कुमार त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद