फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Elderly woman jumps into canal while returning home after visiting daughter; dies.

Firozabad News: बेटी से मिलकर घर जा रही वृद्धा ने नहर में लगाई छलांग, मौत

Sun, 11 Oct 2026 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 11 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman jumps into canal while returning home after visiting daughter; dies.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
शिकोहाबाद। बेटी के घर से आई वृद्धा ने स्टेशन के समीप नहर पुल से नहर में छलांग लगा दी। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से वृद्धा को नहर से बाहर निकाला। उसे सीपीआर दिया गया। संयुक्त चिकित्सालय में चिकित्सक ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेज दिया।
विज्ञापन

उत्तर थाना क्षेत्र के कोटला रोड निवासी रजिया बेगम (60) रविवार सुबह पड़ाव मोहल्ले में रहने वाली अपनी बेटी मुदीना के घर आई थीं। उसके दो बेटे झांसी में किसी कंपनी में नौकरी करते हैं। बेटी से मिलने के बाद वह दोपहर तीन बजे करीब घर जाने के लिए निकली थीं। ई-रिक्शा से वह बस पकड़ने जा रही थीं। तभी रास्ते में रेलवे स्टेशन के समीप नहर पुल के पास ई-रिक्शा रुकवाकर नहर में छलांग लगा दी।
विज्ञापन

वृद्धा को नहर में कूदता देख माधौगंज पुलिस चौकी इंचार्ज ऋषभदेव भारद्वाज ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से वृद्धा को नहर से बाहर निकलवाया। उसे सीपीआर दिया गया। हालत में सुधार न आने पर संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सक ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि वृद्धा ने नहर में छलांग किन कारणों से लगाई। इसका पता लगाया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed