Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Firozabad News
›
Tragic accident in Basai Mohammadpur: 10 people on their way to offer *kheer* to the Goddess sustained burns after their e-rickshaw overturned.
{"_id":"6ad33ac250a66f654808dcbe","slug":"video-tragic-accident-in-basai-mohammadpur-10-people-on-their-way-to-offer-kheer-to-the-goddess-sustained-burns-after-their-e-rickshaw-overturned-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बसई मोहम्मदपुर में दर्दनाक हादसा, देवी को खीर का भोग लगाने जा रहे 10 लोग ई-रिक्शा पलटने से झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बसई मोहम्मदपुर में दर्दनाक हादसा, देवी को खीर का भोग लगाने जा रहे 10 लोग ई-रिक्शा पलटने से झुलसे
फिरोजाबाद। जनपद के थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के गांव बसई मोहम्मदपुर में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। मडवा वाली माता को खीर का भोग लगाने जा रहे एक ही परिवार के लोगों से भरा ई-रिक्शा घर के सामने ही अचानक पलट गया। वाहन के पलटने के साथ ही उसमें रखे बड़े भगोने की गर्म खीर सवार लोगों के ऊपर आ गिरी, जिससे 10 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने ट्रामा सेंटर पहुंचकर घायलों की सुध ली और डॉक्टरों को उचित इलाज के निर्देश दिए।
शनिवार सुबह गांव बसई मोहम्मदपुर निवासी नरोत्तम सिंह अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ मडवा वाली माता (शंकरापुर घाट के पास) को खीर का भोग लगाने जाने की तैयारी कर रहे थे। प्रसाद और बड़ा भगोना रखकर सभी लोग ई-रिक्शा में सवार हुए थे। जैसे ही नरोत्तम सिंह ने घर के सामने ई-रिक्शा को स्टार्ट किया, तभी अचानक उसका एक्सीलेटर तेजी से खिंच गया। वाहन की रफ्तार अचानक बढ़ने से चालक उस पर नियंत्रण खो बैठा और ई-रिक्शा जोरदार झटके के साथ अनियंत्रित होकर पलट गया।
खौलती खीर गिरने से मची चीख-पुकार
हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। ई-रिक्शा में भोग के लिए रखा गया गर्म खीर से भरा बड़ा भगोना सीधे उसमें बैठे लोगों के ऊपर जा गिरा। खौलती हुई खीर के संपर्क में आने से लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया और चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत दौड़कर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद ई-रिक्शा को सीधा किया और सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर भिजवाया।
डीएम ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा तुरंत मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर पहुंचे और वहां भर्ती सभी झुलसे हुए लोगों का हाल-चाल जाना। डीएम ने अस्पताल के चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि घायलों के उपचार में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए और सभी को उत्कृष्ट चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रशासन के अनुसार सभी घायलों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
हादसे में ये 10 लोग हुए हैं झुलस
निशा (20 वर्ष) पुत्री रामवरण
कुसमा (28 वर्ष) पत्नी महेंद्र सिंह
महेंद्र सिंह (32 वर्ष) पुत्र चौखेलाल
रितिक (7 वर्ष) पुत्र महेंद्र सिंह
वंदना (3 वर्ष) पुत्री महेंद्र सिंह
प्रीति (32 वर्ष) पत्नी कुंवर पाल
विमलेश (18 वर्ष) पुत्री हुकम सिंह
सोनम (10 वर्ष) पुत्री रामपत सिंह
नितिन कुमार (3 वर्ष) पुत्र छविराम
रागिनी (6 वर्ष) पुत्री नरोत्तम सिंह
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।