फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bloody clash stemming from a 42-year-old feud; both sides come to blows over the ploughing of a field.

Firozabad News: 42 साल पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, फसल जोतने पर भिड़े दोनों पक्ष

Sun, 18 Oct 2026 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 18 Oct 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Bloody clash stemming from a 42-year-old feud; both sides come to blows over the ploughing of a field.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद/जसराना। जसराना थाना क्षेत्र के मौजा नगला गोकुल में भूमि विवाद पर चली आ रही 42 साल पुरानी रंजिश में शनिवार को फिर से खूनी संघर्ष हो गया। फसल की कटाई और बुवाई पर दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। जिसमें दोनों तरफ से तीन लोग घायल हो गए। इस बीच एक पक्ष द्वारा फायरिंग और गोली लगने की सूचना पर पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मेडिकल जांच में गोली लगने की बात निराधार पाई गई है।
विज्ञापन

घटना सुबह 10 बजे की है। मक्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव इंदुमई निवासी पवन कुमार अपनी पत्नी सर्वेश देवी के नाम दर्ज दो बीघा खेत पर धान की फसल की कटाई कराने गया था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के विकास और उसके परिजनों से विवाद हो गया। विकास पक्ष का आरोप है कि पवन पक्ष ने उनके हिस्से के खेत पर खड़ी सरसों की फसल को जोतकर नष्ट कर दिया था। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें पवन कुमार के मुंह पर ईंट लगने से गंभीर चोट आई वहीं दूसरे पक्ष से विकास और उसकी पत्नी के भी सिर व शरीर पर चोटें आईं।
विज्ञापन

मारपीट के दौरान एक पक्ष द्वारा फायरिंग किए जाने और पवन को गोली लगने की अफवाह फैल गई। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। घायल पवन को परिजनों द्वारा सीएचसी जसराना और फिर राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां हुए मेडिकल में यह पुष्टि हुई कि पवन को कोई गोली नहीं लगी है। मुंह पर ईंट की चोट पाई गई है। इसके अलावा शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोट पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील में छलांग और टॉवर पर चढ़ चुका है विकास
यह पूरा विवाद मौजा नगला गोकुल की जमीन को लेकर पिछले 42 वर्षों (वर्ष 1984 से) से चला आ रहा है, जो वर्तमान में महताब पक्ष और विकास पक्ष के बीच जी का जंजाल बना हुआ है। इस विवाद में विकास पूर्व में 10 सितंबर को अपनी फरियाद लेकर जसराना कस्बे में एक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया था, जिसे बमुश्किल पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा था। इसके बाद 7 अक्तूबर को विकास अपनी पत्नी शिवानी के साथ न्याय की गुहार लगाने जसराना तहसील पहुंचा था। वहां उसने तहसील परिसर में ही अपनी पत्नी को धरने पर बैठाया और खुद तहसील भवन की छत से नीचे अधिवक्ता की गाड़ी पर छलांग लगा दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।



दोनों पक्षों के बीच जमीन का पुराना सिविल विवाद चल रहा है, जिस पर एसडीएम न्यायालय द्वारा यथास्थिति (स्टे) का आदेश दिया गया है। मेडिकल जांच में पवन कुमार को गोली लगने की कोई पुष्टि नहीं हुई है, उसे केवल मारपीट में चोटें आई हैं। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। पुलिस द्वारा तहरीर के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
प्रेम प्रकाश पांडेय, सीओ जसराना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed