{"_id":"6aeedb88627be060100dfa5a","slug":"video-tanker-and-can-firecrackers-are-catching-childrens-attention-in-the-indian-market-2026-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भारत टैंकर और कैन शॉट पटाखा बाजार में खींच रहे बच्चों का ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भारत टैंकर और कैन शॉट पटाखा बाजार में खींच रहे बच्चों का ध्यान
शिकोहाबाद। दिवाली के त्योहार को लेकर नगर में तैयारियां तेज हो गई हैं। नारायण इंटर कॉलेज के मैदान में सजे पटाखा बाजार में कई आकर्षण पटाखे बच्चों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। रंग-बिरंगी पैकिंग के साथ इन पटाखों की अलग-अलग खूबियां बच्चों को खूब लुभा रही है।
पटाखा बाजार दुकानदार मोहित यादव एवं गौरव यादव ने बताया कि भारत टैंकर, कैन शॉट और शहनाई खास आकर्षण बने हुए हैं। दुकानदार बताते हैं कि बच्चों के बीच इन पटाखों की मांग अधिक है। इसके अलावा स्काई शॉट, अनार और अन्य रंग-बिरंगे पटाखे भी बाजार में उपलब्ध हैं। स्काई शॉट आसमान में रंग-बिरंगी रोशनी बिखेरेंगे, जबकि अनार जमीन पर चमकदार रोशनी के साथ दीपावली की खुशियों को बढ़ाएंगे। वहीं शहनाई की गूंज त्योहार के माहौल को और खास बनाएगी। पटाखा विक्रेता मोहित यादव ने बताया कि इस बार बाजार में बच्चों और परिवारों की पसंद को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार के पटाखे मंगाए गए हैं। लोगों में दिवाली को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है और शाम होते ही पटाखा बाजार में खरीदारों की भीड़ बढ़ने लगी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।