{"_id":"6aba7a9fa533375d1d0432f7","slug":"video-mla-leads-cleanliness-drive-at-seardevi-mata-temple-complex-in-tundla-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: टूंडला के सीयरदेवी माता मंदिर परिसर में विधायक ने चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: टूंडला के सीयरदेवी माता मंदिर परिसर में विधायक ने चलाया स्वच्छता अभियान
देशव्यापी स्वच्छ भारत अभियान और धार्मिक स्थलों के संरक्षण के संदेश को आगे बढ़ाते हुए सोमवार को कोट कसौदी स्थित प्रसिद्ध सीयर देवी माता मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान में क्षेत्रीय भाजपा विधायक ने झाडू लगाते हुए ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया। विधायक प्रेमपाल धनगर ने कहा कि धार्मिक और सामाजिक स्थल हमारी आस्था और संस्कृति के प्रमुख केंद्र हैं। इन्हें स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। स्वच्छता न केवल हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि यह हमारे मन और परिवेश में भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। विधायक और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हाथों में झाड़ू थामकर मंदिर परिसर, परिक्रमा मार्ग तथा आसपास के सार्वजनिक स्थानों की गहन सफाई की। इस दौरान जमा हुए कचरे और प्लास्टिक अपशिष्ट को एकत्र कर उनका सुरक्षित निस्तारण किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष वृंदावनलाल गुप्ता, पूर्व सरपंच योगेश उपाध्याय, पूरन सिंह, अध्यक्ष डॉ. पूरन सिंह, तरुण शर्मा, लोकेश जादौन, भाव सिंह, भोजराज गोयल, हेमंत सिंह, रिंकू उपाध्याय सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।