{"_id":"6a9808c9e1433e9d6604fdf0","slug":"video-collision-between-mini-bus-and-trailer-on-firozabad-tundla-highway-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: फिरोजाबाद-टूंडला हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, मिनी रोडवेज बस और ट्रेलर की भीषण भिड़ंत, 18 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: फिरोजाबाद-टूंडला हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, मिनी रोडवेज बस और ट्रेलर की भीषण भिड़ंत, 18 यात्री घायल
फिरोजाबाद-टूंडला हाईवे पर उसयनी के निकट दोपहर बाद एक बड़ा हादसा हो गया। फिरोजाबाद से मथुरा की ओर जा रही मिनी रोडवेज बस अचानक सामने आए ट्रेलर से भिड़ गई। इस भीषण हादसे में बस ट्रेलर से टकराकर पलट गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस व ट्रेलर से निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। हादसे में करीब 18 लोग घायल हुए हैं। बस चालक सहित तीन की हालत चिंतजानक बानी हुई है। घटना बुधवार दोपहर बाद ढाई बजे करीब की है। मिनी रोडवेज बस जब उसायनी से आगे निकली, तभी अचानक एक ट्रेलर सड़क पार करने लगा। तभी बस चालक वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा और बस व ट्रेलर की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। भीषण टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत बचाव कार्य के लिए मौके पर दौड़े। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने राहगीरों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भिजवाया। इस हादसे में 18 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका उपचार जारी है। घटना के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लगने लगी थीं। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस को हाईवे से हटवाकर किनारे करवाया, जिसके बाद यातायात पुन: सामान्य हो सका। थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया है कि यह हादसा एक ट्रेलर के अचानक सड़क पार करने के कारण हुआ है। घटना में लगभग 14 से 15 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। हाईवे से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर आवागमन कराया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।