फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Woman dies after being hit by a train.

Firozabad News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

Sun, 06 Sep 2026 05:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 06 Sep 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by a train.
थाना मटसैना क्षेत्र के दबरई फाटक के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना मटसैना क्षेत्र के दबरई फाटक स्थित एक महिला रविवार सुबह ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसा होते ही आसपास के राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर इलाका पुलिस ने पहुंच शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

पुलिस के अनुसार नगला बरी थाना अलीगंज जिला कासगंज निवासी प्रीती (36) दो माह पूर्व अपने मायके थाना मटसैना क्षेत्र के गांव आकलपुर दामोदरपुर में आई थी। रविवार सुबह वह परिजन को बिना बताए घर से निकल गई। दबरई फाटक के पास पहुंची ही थी तभी अचानक ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। हादसा होते ही आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। जानकारी होते ही परिजन भी पहुंच गए। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने पंचायतनामा की प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष विमलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि महिला दो माह से अपने मायके में रह रही थी। वह मानसिक रूप से कमजोर थी और उसका उपचार चल रहा था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed