{"_id":"6952aef6d443c9d81c0bcd6f","slug":"video-desperate-farmer-plows-under-two-bighas-of-potato-crop-due-to-economic-downturn-2025-12-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: मंदी की मार से हताश किसान ने दो बीघा आलू की फसल जुतवाई, 3000 रुपये प्रति बीघा हो रहा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: मंदी की मार से हताश किसान ने दो बीघा आलू की फसल जुतवाई, 3000 रुपये प्रति बीघा हो रहा नुकसान
मंदी की मार से हताश खिमसेपुर के मोहल्ला नंदसा निवासी किसान अमरजीत ने सोमवार दोपहर दो बीघा आलू की फसल ट्रैक्टर से जुतवा दी। किसान ने यह फैसला लागत के बाद खोदाई की मजदूरी व भाड़े का खर्च भी न निकलने पर लिया। वह अब इस खेत में गेहूं की बोआई करेंगे। कहा, अगर भाव नहीं बढ़े तो शेष 10 बीघा आलू बची फसल भी जुतवा देंगे।
नगर पंचायत खिमसेपुर के वार्ड नं 5 उदित नारायण नगर (नंदसा) निवासी अमर जीत सिंह के पास 15 बीघा खेती है। उन्होंने इस बार 12 खेत में आलू की फसल बोई है। इसमें दो बीघा खेत की फसल दो माह से अधिक समय से तौयार हो गई थी पर भाव ठीक न मिलने से वह खोदाई नहीं करा रहे थे। पिछले दो दिन से मंडी में भाव गिरने से वह और चिंतित हो गए। इसके साथ ही गेहूं की बुआई भी लेट हो रही थी। इसके चलते सोमवार दोपहर उन्होंने अपनी दो बीघा आलू की फसल को ट्रैक्टर से जुतवा दिया।
उनका कहना है कि मंडी में आलू के पैकेट (50 किलो) का मूल्य मात्र 100 रुपये से लेकर 125 रुपये तक है, जबकि आलू की बुआई में लागत बहुत अधिक लगी है। उन्होंने लवकार आलू बोया था। डीएपी व यूरिया खाद भी सही मात्रा में डाली। दो बीघा खेत में 60 हजार रुपये का आलू निकलने की उम्मीद थी।
अब स्थिति यह है भाव गिरने से आलू की खोदाई में मजदूरी का खर्च और फिर मंडी तक आलू ले जाने का भाड़ा निकलना भी मुश्किल है। इसी वजह से उन्होंने फसल जुतवाना ही मुनासिब समझा। उधर, नंदा के किसान मुकेश कश्यप, महावीर का कहना है यदि आलू के भाव में इजाफा न हुआ तो वह भी अपनी आलू की फसल जोत देंगे। किसानों ने आलू का निर्यात बढ़ाने और न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू करने की मांग की। अमरजीत ने कहा कि भाव न बढ़ा तो 10 बीघा आलू की जो फसल बची है, वह भी जुतवा देंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।