{"_id":"6abd34db5bed8d36e9054f68","slug":"video-welcome-at-pehra-bridge-for-seva-sankalp-kalash-yatra-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सेवा संकल्प कलश यात्रा का पहरा पुल पर जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सेवा संकल्प कलश यात्रा का पहरा पुल पर जोरदार स्वागत
एटा के राजा का रामपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा की ओर से देशभर में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के साथ सेवा संकल्प यात्रा भी निकाली जा रही है। इसी क्रम में सेवा संकल्प कलश यात्रा बुधवार को थाना क्षेत्र के पहरा पुल पहुंची। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। अभियान के तहत देशभर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पहरा पुल पर यात्रा के पहुंचते ही भाजपा विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अर्जुन सिंह राठौर, सुजीत गुप्ता बॉबी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी स्वागत के लिए पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल लोगों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद जेसीबी के माध्यम से यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ यात्रा का अभिनंदन किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सोमेंद्र सिंह राठौर, गौरव राठौर, आशुतोष तिवारी, अखिलेश राठौर, बहाल मियां, देवराज चौहान, रामानन्द मिश्र सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं पाधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।