{"_id":"6abce1f9d4b5e1e3f10194ec","slug":"video-special-lok-adalat-to-be-held-on-october-3-cheque-bounce-cases-to-be-settled-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"तीन अक्टूबर को लगेगी स्पेशल लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों का होगा निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन अक्टूबर को लगेगी स्पेशल लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों का होगा निपटारा
टोहाना। हरियाणा स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी के निर्देशानुसार टोहाना न्यायिक परिसर में 3 अक्टूबर शनिवार को स्पेशल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह अदालत हालसा पंचकूला के निर्देश और सीजेएम फतेहाबाद के दिशा-निर्देश पर लगेगी। जानकारी लीगल एड सदस्य अधिवक्ता रमेश शर्मा ने दी।
अधिवक्ता रमेश शर्मा ने बताया कि लोक अदालत टोहाना की तीनों अदालतों में लगेगी। इसमें मुख्य रूप से चेक बाउंस के लंबित मामलों का निपटारा किया जाएगा। जिन लोगों के चेक बाउंस केस अदालत में लंबित हैं, उनके लिए यह अच्छा अवसर है। वे कोर्ट में आकर आपसी सहमति से कम से कम राशि में अपने मामले का निपटारा करा सकते हैं।
उन्होंने लोगों से अपील की कि लोक अदालत में किया गया फैसला दोनों पक्षों की जीत होती है। इसमें कोई पक्ष हारता नहीं है, न ही किसी की मानहानि होती है। दोनों पक्ष सम्मान के साथ कोर्ट से बाहर निकलते हैं। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने मुकदमों का शीघ्र समाधान कराएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।