फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Young man shot while sleeping amidst land dispute; condiYoung man shot while sleeping amidst land dispute; condition critical.tion critical.

Etah News: जमीन के विवाद में सोते समय युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Wed, 30 Sep 2026 11:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Young man shot while sleeping amidst land dispute; condiYoung man shot while sleeping amidst land dispute; condition critical.tion critical.
जैथरा। गांव नगला प्रेमी में मंगलवार देर रात पुरानी जमीनी रंजिश में चारपाई पर सो रहे युवक को गोली मार दी गई। गोली दाहिने पैर में लगने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों को देखकर हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। घायल को सीएचसी जैथरा से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हालत में सुधार न होने पर यहां से भी आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जैथरा थाना क्षेत्र के गांव नगला प्रेमी निवासी उमेश यादव ने पुलिस को बताया कि गांव के ही अनिल, बॉबी, विमल, देशराज और सनी से उनका काफी समय से जमीन के संबंध में विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते नामजद लोगों ने मंगलवार की आधी रात नीरज को निशाना बनाकर गोली मारी। नीरज खाना खाने के बाद घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। देर रात अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचे तो नीरज जख्मी हालत में पड़ा था।
विज्ञापन

गोली नीरज की दाहिने पैर में लगी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैथरा पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां से हालत में सुधार न होने पर नीरज को आगरा रेफर कर दिया गया है। इधर, गोली चलने की आवाज सुनकर गांव में भीड़ जुट गई। लोगों के पहुंचने से पहले ही हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से पूछताछ कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम को जांच में लगाया गया है। परिजन की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -श्वेताभ पांडेय, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed