Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
14th day of the 'Seva Sankalp Abhiyan' in Tohana; former minister Babli says serving the needy is the greatest duty.
{"_id":"6abce2013a78588b28054083","slug":"video-14th-day-of-the-seva-sankalp-abhiyan-in-tohana-former-minister-babli-says-serving-the-needy-is-the-greatest-duty-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना में सेवा संकल्प अभियान का 14वां दिन, पूर्व मंत्री बबली बोले - जरूरतमंदों की सेवा सबसे बड़ा धर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना में सेवा संकल्प अभियान का 14वां दिन, पूर्व मंत्री बबली बोले - जरूरतमंदों की सेवा सबसे बड़ा धर्म
टोहाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शुरू किए गए सेवा संकल्प अभियान के तहत टोहाना में लगाया गया निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर बुधवार को 14वें दिन भी जारी रहा। पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली ने शिविर का जायजा लिया और व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
बबली ने बताया कि इस अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को की गई थी। शहर के वार्डों और गांवों में घर-घर जाकर बुजुर्गों, माताओं, बहनों, युवाओं और बच्चों के फॉर्म भरवाए गए। शिविर में सभी सुविधाएं, दवाइयां, चश्मे और जांच पूरी तरह निशुल्क मुहैया कराई जा रही हैं। ऑपरेशन के लिए चिन्हित मरीजों के ऑपरेशन 2 अक्टूबर के बाद शुरू किए जाएंगे।
पूर्व मंत्री ने कहा कि यह शिविर कैप्टन उमराव सिंह ट्रस्ट और भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग से लगाया गया है। राजनीति अपनी जगह है, लेकिन जरूरतमंद की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। यह संस्कार उन्हें अपने दादा और पिता से मिला है।
उन्होंने कहा कि यह सेवा निरंतर जारी रहेगी। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लिया और अभियान की सराहना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।