{"_id":"6abce11aaf684febf80c97f2","slug":"video-video-sharakashhanae-janamabhama-para-bhavaya-mathara-oura-malkana-haka-ka-maga-lkhanauu-ma-yaga-sana-ka-paratharashana-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर और मालिकाना हक की मांग, लखनऊ में योगी सेना का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर और मालिकाना हक की मांग, लखनऊ में योगी सेना का प्रदर्शन
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा में भव्य मंदिर निर्माण और मालिकाना हक की मांग को लेकर योगी सेना (भारत) ने अटल चौक (हजरतगंज) स्थित गांधी प्रतिमा पार्क में प्रदर्शन किया। संगठन के उपाध्यक्ष मोहित मिश्रा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान आगामी 6 दिसंबर को मथुरा में कारसेवा करने का ऐलान किया गया।
प्रदर्शन के दौरान संगठन के राष्ट्रीय प्रमुख गौरव वर्मा ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद से जुड़ा विवाद फिलहाल अदालत में विचाराधीन है, लेकिन यह करोड़ों सनातनियों की आस्था से जुड़ा विषय है। उन्होंने उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार से मामले का संज्ञान लेने और पैरवी को मजबूत करने की अपील की।
वहीं, संगठन के संरक्षक बाबा महादेव ने कहा कि अब सनातन समाज और इंतजार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि जहां भी आक्रांताओं द्वारा मंदिरों पर कब्जे का दावा किया जाता है, वहां कानूनी और वैचारिक लड़ाई के जरिए उन्हें मुक्त कराने का प्रयास किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।