फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Parking-less market, vehicles on the road

Etah News: पार्किंग विहीन बाजार, सड़क पर वाहन

Wed, 30 Sep 2026 11:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Parking-less market, vehicles on the road
हाथी गेट बाजार पर सड़क किनारे खड़ी बाइकों से लगता जाम। संवाद
एटा। शहर मुख्य बाजारों में पार्किंग की गंभीर समस्या के कारण आए दिन भीषण जाम लग रहा है। घंटाघर, हाथी गेट और बाबूगंज जैसे व्यस्त बाजारों में खरीदारी करने आने वाले लोग सड़क किनारे ही वाहन खड़ा करने को मजबूर हैं। इससे न केवल वाहन चालकों बल्कि पैदल राहगीरों के लिए भी चलना दूभर हो गया है।
विज्ञापन

घंटाघर से हाथी गेट की ओर जाने वाले रास्तों पर दिनभर जाम जैसे हालात रहते हैं। इसके अलावा दुकानों के सामने सामान उतारने और चढ़ाने के लिए खड़े होने वाले वाहन भी यातायात की रफ्तार को प्रभावित करते हैं। दोपहिया वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण कई स्थानों पर सड़क का काफी हिस्सा पार्किंग में तब्दील हो जाता है।
विज्ञापन

दृश्य 1 :
जीटी रोड पर सड़क किनारे वाहनों की कतार
बाजार में खरीदारी करने आए लोगों के वाहन सड़क के किनारे खड़े दिखाई देते हैं। पार्किंग की जगह नहीं होने से दोपहिया वाहन दुकानों के सामने तक खड़े हो जाते हैं। इससे मुख्य सड़क पर वाहनों के निकलने के लिए कम जगह बचती है और जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
दृश्य 2
हाथी गेट-बाबूगंज में पैदल चलने वालों को भी परेशानी
हाथी गेट बाजार में भीड़ के बीच सड़क किनारे खड़े वाहन राहगीरों की मुश्किल बढ़ा रहे हैं। बाजार में आने वाले लोग और दुकानदार वाहन खड़े करने के लिए आसपास की जगह का इस्तेमाल करते हैं। त्योहारों के दौरान भीड़ बढ़ने पर यहां यातायात व्यवस्था और प्रभावित होने की आशंका है।
----
बाजार में खरीदारी करने आने वाले ग्राहकों के लिए पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। इससे वाहन सड़क पर खड़े होते हैं और जाम की समस्या पैदा होती है। पार्किंग की सुविधा होने से व्यापारी और ग्राहक दोनों को राहत मिलेगी। -सचिन गुप्ता, दुकानदार
--
त्योहारों के समय बाजार में भीड़ काफी बढ़ जाती है। सड़क किनारे वाहन खड़े होने से पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। प्रशासन को पार्किंग के लिए अलग स्थान तय करने के साथ यातायात व्यवस्था भी मजबूत करनी चाहिए। -राजकुमारी, राहगीर
--
अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था के लिए विचार किया जा रहा है। फिलहाल पालिका ने कचहरी रोड पर पार्किंग बनाई है बाजार के आसपास भी जगह देखी जा रही है। - निहाल सिंह, ईओ नगर पालिका

हाथी गेट बाजार पर सड़क किनारे खड़ी बाइकों से लगता जाम। संवाद

हाथी गेट बाजार पर सड़क किनारे खड़ी बाइकों से लगता जाम। संवाद

हाथी गेट बाजार पर सड़क किनारे खड़ी बाइकों से लगता जाम। संवाद

हाथी गेट बाजार पर सड़क किनारे खड़ी बाइकों से लगता जाम। संवाद

हाथी गेट बाजार पर सड़क किनारे खड़ी बाइकों से लगता जाम। संवाद

हाथी गेट बाजार पर सड़क किनारे खड़ी बाइकों से लगता जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed