{"_id":"6afefcd34b6162db1c086c80","slug":"video-punished-for-giving-birth-to-a-daughter-married-woman-driven-out-of-her-home-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नवजात को किया मां से दूर, बेटी के जन्म के बाद विवाहिता को घर से निकाला; पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नवजात को किया मां से दूर, बेटी के जन्म के बाद विवाहिता को घर से निकाला; पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार
एटा के अलीगंज में बेटी को जन्म देने के बाद विवाहिता को ससुराल में प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने ससुराल वालों पर आठ दिन की नवजात बच्ची को अपने पास रखने का भी आरोप लगाया है। बच्ची से अलग होने और अपनी सुरक्षा को लेकर परेशान विवाहिता ने थाने पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसने चार जनवरी 2026 को सुमित निवासी दाऊद गंज के साथ न्यायालय में विवाह किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों का व्यवहार बदलने लगा। पांच अक्तूबर को कायमगंज स्थित अस्पताल में ऑपरेशन से उसने बेटी को जन्म दिया। आरोप है कि प्रसव के करीब आठ दिन बाद ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। इसके बाद उसने 112 नंबर पर सूचना दी और नानी के घर चली गई।रंगोली का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसकी नवजात बच्ची को अपने पास रख लिया है। बच्ची के संबंध में भी उसे कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है। उसने आरोप लगाया कि बेटी पैदा होने से ससुराल पक्ष के लोग नाराज थे। उसके सोने के जेवर, रुपये और अन्य सामान भी घर पर ही रख लिए गए। पीड़िता ने पुलिस से नवजात बच्ची को सुरक्षित वापस दिलाने, अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही पति से उसे अपने साथ रखने की गुहार लगाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।