{"_id":"6a902695ef779aef49034c3b","slug":"video-a-woman-suffering-from-a-heart-attack-had-her-life-saved-in-the-medical-colleges-emergency-ward-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में हार्ट अटैक पीड़ित महिला की बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में हार्ट अटैक पीड़ित महिला की बचाई जान
एटा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में बृहस्पतिवार को हार्ट अटैक से पीड़ित महिला की जान समय पर उपचार मिलने से बच गई। जलालपुर निवासी ब्रजरानी को बुधवार से सीने में तेज दर्द की शिकायत थी। हालत बिगड़ने पर उनका बेटा विनय वर्मा उन्हें बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे तत्काल मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचा। यहां मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा ने महिला की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए तत्काल उपचार शुरू किया। उन्होंने महिला को ट्रेनेक्टिवप्लेज इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद उसकी हालत में सुधार हुआ। चिकित्सकों के समय पर लिए गए निर्णय और तत्काल उपचार से महिला की जान बच सकी। परिजन ने राहत की सांस ली। सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा ने बताया कि हार्ट अटैक के मामलों में समय पर अस्पताल पहुंचना और उपचार शुरू होना बेहद महत्वपूर्ण है। इमरजेंसी में मरीज को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।