फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman injured in accident dies during treatment

Etah News: हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

Thu, 10 Sep 2026 11:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Woman injured in accident dies during treatment
एटा। गांव गहेतू के पास मंगलवार शाम गोवंश से बाइक टकराने के हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो अन्य लोग भी घायल हुए थे। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज से आगरा रेफर किया गया था जहां उपचार के दौरान उसने बुधवार की रात दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


सकरौली थाना क्षेत्र के नगला झड़ू निवासी अंकुश ने बताया कि वह अपनी मां सरोज देवी और करथनी गांव की आशा देवी (55) के साथ बाइक से लौट रहे थे। तीनों भुर्रका गांव में एक रिश्तेदारी में हुई शोकसभा में शामिल होने के बाद वापस घर आ रहे थे। निधौली कलां थाना क्षेत्र में गहेतू गांव के पास अचानक सड़क पर गोवंश आ जाने से बाइक उससे टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निधौली कलां पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर आशा देवी को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए आगरा भेज दिया। आगरा में उपचार के दौरान बुधवार की रात उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed