फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Nephew suffers burns while bending to touch his uncle's feet near the funeral pyre

Etah News: ताऊ की चिता के पास पैर छूने झुका भतीजा, झुलसा

Thu, 10 Sep 2026 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 10 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Nephew suffers burns while bending to touch his uncle's feet near the funeral pyre
एटा। गांव उलायतपुर में ताऊ के अंतिम संस्कार के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। चिता के पास पैर छूने के लिए झुका भतीजा अचानक भड़की आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन ने किसी तरह उसे आग से बाहर निकाला। मेडिकल कॉलेज के बर्न वार्ड में उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


गांव उलायतपुर निवासी विनोद ने बताया कि उसके ताऊ करीब 30 वर्ष से बीमारी से जूझ रहे थे। शुक्रवार को बीमारी के चलते उनकी मौत हो गई थी। शाम करीब पांच बजे श्मशान स्थल पर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान वह भी ताऊ को अंतिम विदाई देने चिता के पास पहुंचा। लकड़ी गीली होने के कारण चिता को जलाने के लिए ज्वलनशील पदार्थ डाला जा रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान विनोद अपने ताऊ के पैर छूने के लिए चिता के पास झुका। तभी अचानक आग भड़क उठी। तेज लपटें विनोद तक पहुंच गईं और वह कुछ ही सेकंड में आग की चपेट में आ गया। हादसा होते ही वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। परिजन ने किसी तरह आग बुझाकर विनोद को वहां से हटाया। तब तक उसके शरीर के कई हिस्से झुलस गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद परिवार के लोग उसे गांव में ही उपचार के लिए ले गए। कई दिन तक स्थानीय स्तर पर उपचार चलता रहा लेकिन बुधवार की देर शाम हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे बर्न वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। बताया कि विनोद करीब 30 प्रतिशत झुलसा है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है और उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed