फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The upper-caste community has raised a strong voice of protest against the UGC

Etah News: यूजीसी के विरोध में सवर्ण समाज ने भरी हुंकार

Thu, 10 Sep 2026 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 10 Sep 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
The upper-caste community has raised a strong voice of protest against the UGC
यूजीसी के विरोध और आ​र्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर रैली जलेसर में निकालते सवर्ण समाज के 
जलेसर। यूजीसी के नए कानून के विरोध एवं आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को जलेसर में सवर्ण समाज ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सवर्ण समाज के आह्वान पर निधौली चौराहा से महाराणा प्रताप चौक तक विरोध यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। हाथों में तख्तियां और नारों के साथ लोगों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

यात्रा का एलान कई दिन पूर्व किया गया था। इसको लेकर गांव-गांव जनसंपर्क भी किया गया। इसी के कारण जलेसर, अवागढ़, निधौली कलां ब्लाॅक के 20 से अधिक गांवों के लेाग यहां एकत्रित हुए। 11 बजे के तय समय से पहले ही शुरू होने से निधौली चौराहा पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होने लगे। राजकीय स्नातक उत्तर महाविद्यालय के सामने से विरोध यात्रा शुरू हुई। यात्रा में शामिल लोग बैनर, पोस्टर तख्तियां लेकर चल रहे थे। इसमें यूजीसी के नए कानून को वापस लेने तथा आरक्षण व्यवस्था को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग लिखी थी।
विज्ञापन

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि आरक्षण का लाभ वास्तविक रूप से जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू किए जाने की मांग को प्रमुखता से उठाया। यात्रा निधौली चौराहे से महावीरगंज, एमजीएम इंटर कॉलेज रोड, मंडी जवाहरगंज, नाला बाजार, काला बाजार मोड़, बड़ा बाजार, पोस्तीखाना, कटरा चुंगी, नई तहसील रोड होते हुए आगरा चौराहा स्थित महाराणा प्रताप चौक पर जाकर संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

यात्रा रोकने पर अफसरों से नोकझोंक, हनुमान चालीसा का पाठ
विरोध यात्रा जब एमजीएम इंटर कॉलेज जलेसर के पास पहुंची तो एसडीएम पीयूष रावत, सीओ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह व अन्य अधिकारियों ने यात्रा को आगे बढ़ने से रोक दिया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई। प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ गए। उन्होंने मौके पर ही हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। आगे बढ़ने की अनुमति के बाद यात्रा आगे बढ़ी। विरोध यात्रा महाराणा प्रताप चौक पहुंची जहां कार्यक्रम का समापन किया गया।
---
15 सितंबर को भाजपा कार्यालय के घेराव का एलान
यात्रा के समापन पर भाकियू (किसान) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर ने कहा कि सवर्ण समाज की ओर से 15 सितंबर को एटा स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि जलेसर से शुरू हुई आवाज को आगे जिला स्तर तक पहुंचाया जाएगा और अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखा जाएगा।

---
ये रहे मौजूद
विरोध यात्रा में पूर्व एमएलसी और जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रत्येंद्र पाल सिंह, राष्ट्रीय महासचिव प्रत्येंद्र सिसौदिया, अभिषेक सिंह, विकेंद्र उपाध्याय, वरुण ठाकुर, पवेंद्र सिंह पम्मी ठाकुर, सत्येंद्र सिंह, गवेंद्र प्रताप सिंह, पम्मी पंडित, विनय पाठक, उत्साह भारद्वाज, पंकज ठाकुर, जीतू प्रधान, अमित पंडित, विनय प्रताप सिंह, यश यदुवंशी शुभम हिंदू सहित सैकड़ों की संख्या में सवर्ण समाज के लोग मौजूद रहे।

यूजीसी के विरोध और आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर रैली जलेसर में निकालते सवर्ण समाज के 

यूजीसी के विरोध और आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर रैली जलेसर में निकालते सवर्ण समाज के 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed