{"_id":"6ac9603b8acef58f4704d2d3","slug":"video-tehsil-lawyers-staged-a-protest-against-the-district-magistrates-style-of-functioning-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"डीएम की कार्यशैली के विरोध में तहसील के अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम की कार्यशैली के विरोध में तहसील के अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम मधुसूदन हुल्गी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनिमेष वर्मा और अखिलेश यादव की कार्यशैली के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि कलेक्ट्रेट के न्यायालयों में पत्रावलियों पर बहस पूरी होने के कई महीने बाद भी आदेश जारी नहीं किए जा रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।
अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि डीएम क्षेत्र में भ्रमण कर जनता के प्रति जवाबदेही दिखा रहे हैं, जबकि कलेक्ट्रेट के न्यायालयों में पेशकार खुलेआम रिश्वत ले रहे हैं। इस पर रोक लगाने के बजाय भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। अधिवक्ताओं ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनिमेष वर्मा पर भी मनमानी का आरोप लगाया। कहा कि व्यस्तता का बहाना बनाकर दूरदराज से आने वाले लोगों को परेशान किया जा रहा है। इन समस्याओं को लेकर अधिवक्ताओं ने नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।