{"_id":"6ab903d8295e9b16d506fe82","slug":"video-chitrakoot-mandakinis-water-level-recedes-leaving-a-trail-of-devastation-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: मंदाकिनी का पानी घटा, छोड़ गई तबाही, रामघाट की 200 से अधिक दुकानों में घुसा था दो से तीन फीट पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: मंदाकिनी का पानी घटा, छोड़ गई तबाही, रामघाट की 200 से अधिक दुकानों में घुसा था दो से तीन फीट पानी
मंदाकिनी नदी का उफान अब थमने लगा है। रविवार को नदी का जलस्तर करीब दो मीटर घटकर 124.750 मीटर पर पहुंच गया, लेकिन पीछे तबाही के निशान छोड़ गया है। रामघाट क्षेत्र की 200 से अधिक दुकानों में घुसा दो से तीन फीट पानी उतरने के बाद अब दुकानदार मलबा और कीचड़ साफ करने में जुटे हैं। नगर पालिका के कर्मचारियों ने भी घाटों पर सफाई अभियान शुरू कर दिया है।
मंदाकिनी करीब 20 घंटे से अधिक समय तक खतरे के निशान 126.500 मीटर के आसपास बहती रही। तेज उफान के कारण रामघाट की सभी दुकानें और आरती स्थल जलमग्न हो गए थे। दुकानों में रखा पूजा सामग्री, प्रसाद, कपड़े और अन्य सामान पानी में भीग कर खराब हो गया। पानी उतरने के बाद दुकानों और घाटों के रास्तों पर सिल्ट व कीचड़ जमा हो गया है, जिससे श्रद्धालुओं को आने-जाने में परेशानी हो रही है। नदी का वेग कम होने के बाद पानी तो उतर गया, लेकिन बाढ़ के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। तेज बहाव में घाट पर लगे पत्थर तक उखड़ गए हैं और आरती स्थल अभी भी पूरी तरह सामान्य नहीं हो सके हैं। दुकानदारों का कहना है कि पितृपक्ष मेले के चलते उन्होंने नया सामान भर रखा था, जो खराब हो गया है। लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। नगर पालिका की टीम घाटों और दुकानों के बाहर जमा कीचड़ हटाने में लगी है, लेकिन सफाई का काम धीमी गति से हो रहा है। दुकानदारों ने प्रशासन से जल्द सफाई पूरी कराने और बाढ़ से हुए नुकसान का सर्वे कराकर राहत दिलाने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।