फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   12 CC roads will be constructed up to the schools.

Chitrakoot News: स्कूलों तक बनेंगे 12 सीसी रोड

Sun, 27 Sep 2026 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
12 CC roads will be constructed up to the schools.
चित्रकूट। विद्यार्थियों को विद्यालय तक सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा देने के लिए प्रशासन ने बड़ी पहल की है। जिला पंचायत के माध्यम से प्रथम चरण में 12 मार्गों के निर्माण और मरम्मत के लिए 3.28 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन


इन मार्गों की कुल लंबाई 3.97 किलोमीटर है। बरसात में कीचड़ और जर्जर रास्तों के कारण बच्चों को स्कूल पहुंचने में परेशानी होती थी। अब पक्के सीसी रोड बनने से यह समस्या दूर होगी। जिला पंचायत ने स्वीकृत मार्गों में ग्रामीण क्षेत्रों के उन रास्तों को प्राथमिकता दी गई है, जो सीधे स्कूलों को जोड़ते हैं। मिर्जापुर में बरेठी-सुरसेन पेंटिंग रोड से राजकीय हाईस्कूल तक 550 मीटर लंबी सीसी रोड बनेगी। इससे हाईस्कूल के सैकड़ों छात्रों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

इसी तरह चौरा में अजय सिंह के घर से जूनियर हाईस्कूल तक 535 मीटर सड़क का निर्माण होगा। दाहिनी में खुमानीपुरवा से रामराज पुरवा तक 415 मीटर, दुबारी में सहरापुरवा से प्राथमिक विद्यालय सेहरा तक 240 मीटर और उन्नाय बन्ना में पेंटिंग रोड से प्राथमिक विद्यालय तक 400 मीटर मार्ग बनाया जाएगा। इन गांवों में कच्चे रास्ते होने से अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से कतराते थे। मडैयन में बिहना कॉलोनी तक 205 मीटर मार्ग की मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भरथौल में प्राथमिक विद्यालय से चौकी दाढ़ तक 290 मीटर और सिकरी हर्रा में मुख्य मार्ग से प्राथमिक विद्यालय तक 145 मीटर सड़क बनेगी। पहाड़ी-बरेठी में बरमपुर विद्यालय तक 145 मीटर रोड स्वीकृत हुई है। इसके अलावा दरसेंडा में देवप्रताप के घर से उच्च प्राथमिक विद्यालय तक पुलिया सहित 320 मीटर मार्ग का निर्माण होगा।
कोलगदहिया में एनएच से पीएमश्री विद्यालय कछारपुरवा तक 520 मीटर सबसे लंबा मार्ग बनेगा, जिससे हाईवे से स्कूल की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। पहाड़ी में पलेश्वरनाथ इंटर कॉलेज की ओर 200 मीटर मरम्मत कार्य कराया जाएगा। सभी सड़कों के निर्माण में 3.28 करोड़ रुपये खर्च होंगे।


-----------------
वर्जन

यह केवल प्रथम चरण की स्वीकृति है। अन्य आवश्यक मार्गों को भी चिह्नित किया जा रहा है और चरणबद्ध तरीके से स्वीकृति दी जाएगी। सभी कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। -अशोक जाटव, प्रशासक, जिला पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed