{"_id":"686553ad120f44b49f09c541","slug":"video-street-became-hellish-due-to-overflow-of-drains-villagers-protested-in-chandauli-2025-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"नालियों के ओवरफ्लो से नारकीय बनी गली, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, देखें VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालियों के ओवरफ्लो से नारकीय बनी गली, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, देखें VIDEO
चंदौली के इलिया कस्बे के यादव बस्ती मार्ग की स्थिति इन दिनों नारकीय बन चुकी है। नालियों के ओवरफ्लो होने और जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण गली में गंदे पानी का जमाव हो गया है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। इस गंभीर समस्या से त्रस्त होकर स्थानीय ग्रामीणों ने बुधवार को गली में खड़े होकर प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हल्की बारिश होते ही गली में घुटनों तक पानी भर जाता है, जिससे गली तालाब में तब्दील हो जाती है। नालियों की समय पर सफाई न होने से यह पानी सीधे गली में बहता है। परिणामस्वरूप स्थानीय निवासी अपने घरों तक पहुंचने के लिए गंदे पानी में से होकर गुजरने को मजबूर हैं। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार ग्राम प्रधान और ब्लॉक अधिकारियों से जल निकासी की व्यवस्था करवाने की गुहार लगाई, लेकिन वर्षों से कोई सुनवाई नहीं हुई। इस कारण गली की हालत हर साल बरसात में बद से बदतर होती जा रही है।स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि गंदे पानी और नमी के चलते मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे डेंगू, मलेरिया, त्वचा रोग जैसी संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है। इसके बावजूद प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। गुस्साए ग्रामीणों ने चेताया है कि यदि जल्द ही जल निकासी और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया, तो वे सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करने को विवश होंगे। प्रदर्शन करने वालों में चंद्रशेखर शर्मा, राकेश शर्मा, भोला यादव, पलटु यादव, अमित शर्मा, चेतन यादव, रविकांत यादव, संजय शर्मा, विनोद यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।