{"_id":"6a97f2c263a0d8d1440f260c","slug":"video-youth-attacked-after-being-dragged-off-a-bus-in-kapurthala-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"कपूरथला में बस से खींचकर युवक पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपूरथला के भीला बस अड्डे पर मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ युवकों ने बस में सवार 23 वर्षीय युवक को नीचे खींच लिया और दातर व किरपाणों से उस पर हमला कर दिया।
हमले में युवक के बाएं हाथ की कलाई, दाईं टांग और कमर पर चोटें आई हैं। मौके पर जुटे लोगों ने पांच युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपियों से दो लोहे के दातर और एक किरपाण बरामद की है।
पुलिस को दिए बयान में धम्म निवासी हरविंदर सिंह ने बताया कि वह पीटीयू से मास्टर डिग्री कर चुका है और जालंधर के ग्राइंड मॉल में इंजीनियरिंग की इंटर्नशिप कर रहा है। मंगलवार को वह बस में जालंधर से अपने घर लौट रहा था। शाम करीब साढ़े पांच बजे बस भिला मोड़ पर सवारियां उतारने और चढ़ाने के लिए रुकी। इसी दौरान पांच-छह युवकों ने उसे बस से खींच लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।