Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
AAP launches scathing attack on Bikram Majithia in Majitha; Talbir Gill levels serious allegations.
{"_id":"6a97ed62de931729bc07d28e","slug":"video-aap-launches-scathing-attack-on-bikram-majithia-in-majitha-talbir-gill-levels-serious-allegations-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"मजीठा में ‘आप’ का बिक्रम मजीठिया पर तीखा हमला, तलवीर गिल ने लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजीठा में ‘आप’ का बिक्रम मजीठिया पर तीखा हमला, तलवीर गिल ने लगाए गंभीर आरोप
आम आदमी पार्टी के मजीठा हलका प्रभारी तलवीर सिंह गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने विपक्ष की ओर से हाल में लगाए गए आरोपों, कथित कॉल रिकॉर्डिंग और सीसीटीवी फुटेज को फर्जी और सुनियोजित प्रचार करार दिया।
तलवीर गिल ने कहा कि चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिखाई गई रिकॉर्डिंग और वीडियो पूरी तरह झूठे हैं। जिस व्यक्ति के हवाले से आरोप लगाए जा रहे हैं, उसने खुद स्पष्ट किया है कि न तो वह किसी से मिला और न ही उसने किसी को पैसे दिए। ऐसे में मुख्यमंत्री भगवंत मान के परिवार और आप नेताओं पर आरोप लगाने का कोई आधार नहीं है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष के दावों के जवाब में उन्होंने कुछ तस्वीरें भी मीडिया के सामने रखी हैं। गिल के मुताबिक, जिन लोगों के नाम लेकर आम आदमी पार्टी पर सवाल उठाए जा रहे हैं, उनकी तस्वीरें भाजपा नेताओं के साथ भी सामने आ रही हैं। उन्होंने पूरे मामले को ‘प्लान्ड प्रोपेगेंडा’ बताया।
बिक्रम मजीठिया और सुखपाल सिंह खैरा पर निशाना साधते हुए गिल ने कहा कि दोनों नेता पंजाब में झूठा प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि विपक्ष के पास पांच करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के पुख्ता सबूत हैं तो उन्हें सार्वजनिक किया जाना चाहिए। CCTV फुटेज और कॉल रिकॉर्डिंग पर उन्होंने दावा किया कि रिकॉर्डिंग फर्जी हैं और CCTV फुटेज लीक कर ब्लैकमेलिंग की जा रही है।
‘मजीठिया को मुझसे हारने का स्वाद आएगा’
भाजपा-अकाली दल के संभावित गठबंधन पर गिल ने दावा किया कि अकाली दल भाजपा के साथ समझौते के लिए मिन्नतें कर रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री भगवंत मान का मुकाबला न कर पाने के कारण विपक्ष ऐसे हथकंडे अपना रहा है।
मजीठा से बिक्रम मजीठिया के खिलाफ मुख्यमंत्री भगवंत मान के चुनाव लड़ने के सवाल पर गिल ने कहा, “मैं मुख्यमंत्री साहब का सिपाही हूं। मजीठिया को मुझसे हारने का स्वाद आएगा, मुख्यमंत्री साहब को आने की जरूरत नहीं।” उन्होंने कहा कि सरकार विपक्ष की कथित ब्लैकमेलिंग से डरने वाली नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।