{"_id":"697a0e8fb9380680e002d122","slug":"video-opening-match-dharav-defeated-kari-2-0-in-chandauli-2026-01-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"उद्घाटन मैच में धराव ने करी को 2-0 से हराया; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्घाटन मैच में धराव ने करी को 2-0 से हराया; VIDEO
टांडा कला ग्राम सभा के श्री सरस्वती इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर मयंक स्पोर्टिंग क्लब के तत्वाधान में आयोजित अंतर्जनपदीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ सोमवार की शाम को हुआ। उद्घाटन मैच धराव व करी के बीच हुआ। जिसमें धराव की टीम करी को 2-0से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन रवींद्र यादव जिला पंचायत सदस्य सेक्टर 2 एवं ग्राम प्रधान अमरेश मौर्य ने फीता काटकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके फुटबॉल पर किक मारते हुए किया। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्ति के बाद ग्राउंड पर उपस्थित दोनों टीमों के साथ सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाया। इस दौरान भारत माँ के जयघोष से पूरा मैदान गुंजायमान हो उठा।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य रविंद्र यादव ने उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। मुझसे जो बनेगा हमेशा खिलाड़ियों के लिए तत्पर प्रयास एवं मदद करता रहूंगा जिससे हमारे क्षेत्र के खिलाड़ियों द्वारा जिले का एवं उत्तर प्रदेश का नाम रोशनहो।इस दौरान मुख्य रूप से टांडाकला समाजसेवीअमित सिंह सोनू, निखिल सिंह खालिद अहमद अनिल यादव, टिंकल सिंह, खालिद, निखिल, टी डी वर्मन, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।