{"_id":"6a9b244d3b4de6fb020a56b6","slug":"a-population-of-1000-has-been-thirsty-for-water-for-the-last-15-days-chandauli-news-c-189-1-svns1011-154074-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: 15 दिनों से पानी के लिए तरस रही एक हजार की आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: 15 दिनों से पानी के लिए तरस रही एक हजार की आबादी
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका परिषद के मनोहरपुर स्थित काशीराम आवास में पिछले एक पखवाड़े से पेयजल आपूर्ति ठप होने से लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। पानी की टंकी का मोटर जलने से कारण जलापूर्ति बंद है।
इससे आवासीय परिसर में रहने वाले लोगों को पेयजल के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
काशीराम आवास में करीब 208 फ्लैट हैं, जिनमें एक हजार से ज्यादा लोग रहते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक पिछले 15 दिनों से पानी की आपूर्ति बंद है। ऐसे में उन्हें पीने के लिए बाहर से पानी लाना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि कई बार नगर पालिका और जलकल विभाग में शिकायत की गई लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया।
पानी की किल्लत को लेकर वार्ड के रामविलास, महेंद्र, शहाबुद्दीन, छोटक चौहान, इकराम, जितेंद्र, माया देवी, मंजू देवी समेत अन्य लोगों में आक्रोश है। आवास के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे नगर पालिका कार्यालय में प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
इस संबंध में पालिका परिषद के ईओ धर्मराज सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराकर जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा। संवाद