{"_id":"6a3c028f0b864be503048e6c","slug":"video-major-accident-looms-tanda-kala-due-electricity-departments-negligence-officials-unaware-2026-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"टांडाकला में बिजली विभाग की लापरवाही से मंडरा रहा बड़ा हादसा, जिम्मेदार बेखबर; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टांडाकला में बिजली विभाग की लापरवाही से मंडरा रहा बड़ा हादसा, जिम्मेदार बेखबर; VIDEO
चंदौली के चहनिया विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सभा टांडाकला में बिजली विभाग की घोर लापरवाही के चलते एक परिवार और उनके मवेशियों की जान हर पल खतरे में है। स्थानीय निवासी हलधर तिवारी के घर के पास से गुजर रही मुख्य बिजली सप्लाई लाइन की जर्जर स्थिति और टूटा हुआ पोल, किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहा है, लेकिन शिकायतों के बावजूद संबंधित अधिकारी कुंभकर्णी नींद में सोए हुए हैं।
जर्जर तार और पेड़ का खतरनाक मेल
स्थानीय निवासी हलधर तिवारी ने बताया कि कुछ हफ्ते पूर्व उनके घर के पास बिजली का जर्जर केबल तार जल गया था। तार को दुरुस्त करने आए बिजली विभाग के लाइनमैन ने न केवल घोर लापरवाही बरती, बल्कि बीच में आ रहे एक जंगली पेड़ को हटाने की जहमत भी नहीं उठाई। तार को ऐसे ही जोड़ दिया गया, जिसकी खामियाजा अब पूरा परिवार भुगत रहा है।
बीते दिनों हुई तेज आंधी के कारण वह जंगली पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गया। गनीमत यह रही कि पेड़ सीधे जमीन पर गिरने के बजाय, सीधे उसी जर्जर बिजली के केबल तार पर अटक गया। भारी-भरकम पेड़ का पूरा वजन अब इस जर्जर तार पर है, जिससे यह कभी भी टूटकर नीचे गिर सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।