फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A wave of faith will surge on the birth anniversary of Baba Kinaram.

Chandauli News: बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव में उमड़ेगा आस्था का रेला

Thu, 10 Sep 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
A wave of faith will surge on the birth anniversary of Baba Kinaram.
रामगढ़ ​स्थित बाबा कीनाराम। संवाद
चहनिया। अघोर पंथ के महान संत अघोरेश्वर बाबा कीनाराम की जन्मस्थली एवं तपस्थली रामगढ़ में उनका 427वां जन्मोत्सव बृहस्पतिवार से शुरू होगा। 10 से 12 सितंबर तक चलने वाले तीन दिवसीय जन्मोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। धाम परिसर को सजाने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

व्यवस्थापक मेजर अशोक सिंह ने बताया कि जन्मोत्सव के पहले दिन बृहस्पतिवार सुबह कांवड़िए बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा तट से जल भरकर किनेश्वर महादेव क्रा जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद महिलाएं पारंपरिक सोहर और मंगल गीत प्रस्तुत करेंगी तथा बाबा की भव्य आरती उतारी जाएगी। सुबह से धाम परिसर में मानस पाठ, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान शुरू होंगे।
विज्ञापन

सुबह नौ से 11 बजे तक अविनाश सिंह, राकेश सिंह, राकेश दीक्षित और डॉ. परमानंद त्रिपाठी मानस पाठ करेंगे। इसके बाद 11 बजे से शाम चार बजे तक बाबा कीनाराम इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों सहित स्थानीय कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। शाम चार से छह बजे तक विचार संगोष्ठी होगी। इसमें डॉ. मधु सिंह, डॉ. अनिल यादव, डॉ. रामसुधार सिंह और सूर्यनाथ सिंह विचार रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात आठ से नौ बजे तक सोहर गीत और आरती होगी।
इसके बाद रात नौ बजे से तड़के साढ़े तीन बजे तक सांस्कृतिक संध्या होगी। इसमें समर सिंह, मनोज यादव, मोनू अलबेला, पवन परदेशी, राकेश तिवारी और ज्योति माही समेत अन्य कलाकार प्रस्तुति देंगे।
मेले की सुरक्षा के लिए पूरे परिसर को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा गया है। सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विद्युत तारों की सुरक्षा, साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, मेडिकल टीम, खोया-पाया केंद्र, पार्किंग, कंट्रोल रूम और सांस्कृतिक मंच की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि इस बार स्थानीय कलाकारों को विशेष अवसर दिया जा रहा है। कहा कि अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। इस दौरान अरुण सिंह, धनंजय सिंह, प्रेम पाठक, कुलदीप वर्मा, दिनेश सोनकर, इंद्रेश कुमार, रूबी सिंह, मिथिलेश सिंह, संतोष पटेल, अनिल पांडेय, बुज्जा पांडेय, सुनील विश्वकर्मा, अशोक मौर्य, नंदू गुप्ता और संदीप पाटिल समेत कई लोग मौजूद रहे।

रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम। संवाद

रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed