{"_id":"6a6a2b74e9341a244d02ca92","slug":"video-maa-gayatri-temple-premises-resonate-with-vedic-mantras-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"वैदिक मंत्रों से गुंजायमान हुआ मां गायत्री मंदिर परिसर; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैदिक मंत्रों से गुंजायमान हुआ मां गायत्री मंदिर परिसर; VIDEO
विभूति नगर नई बस्ती बड़ी नहर स्थित मां गायत्री एवं प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर वैदिक मंत्रों और धार्मिक अनुष्ठानों से गुंजायमान रहा।
गुरु पूर्णिमा पर्व पर विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। शांतिकुंज हरिद्वार से आए व्यास अनिल सिंह के नेतृत्व में गायत्री परिवार से जुड़े श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से गायत्री महामंत्र का जप किया। इसके साथ ही पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ, विभिन्न संस्कार संपादन, पूजन और संगीत प्रवचन का आयोजन हुआ। इस अवसर पर आयोजित भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर चकिया के भाजपा विधायक कैलाश आचार्य, चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, प्रभात जायसवाल, कैलाश जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता, सभासद केसरी नंदन, ज्योति गुप्ता, विनीत प्रजापति, शिवरतन गुप्ता, राजकुमार जायसवाल, सुजीत जायसवाल, चंद्रेश सिंह, आलोक जायसवाल आदि उपस्थित रहे। शिकारगंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के मुड़हुआ दक्षिणी स्थित जय गुरुदेव आश्रम में सुबह से ही अनुयायियों का पहुंचना शुरू हो गया था। वहीं प्रभु नारायणपुर स्थित भुसिया कबीरपंथी मठ पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मंदिरों, आश्रमों और मठों में धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। क्षेत्र के जागेश्वरनाथ धाम स्वयंभू शिवलिंग का भी श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन कर गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।