फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ganga's water level rose by 1.5 meters in 24 hours.

Chandauli News: चौबीस घंटे में डेढ़ मीटर बढ़ा गंगा का जलस्तर

Tue, 29 Sep 2026 02:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Ganga's water level rose by 1.5 meters in 24 hours.
पीडीडीयू नगर। गंगा के जल स्तर में लगातार बढ़ोतरी जारी है। 24 घंटे में डेढ़ मीटर तक गंगा का जल स्तर बढ़ा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार सोमवार को प्रति घंटे छह सेमी से अधिक रफ्तार से जल स्तर में बढ़ोतरी हो रही थी। शाम छह बजे तक जल स्तर 67.72 मीटर तक पहुंच गया। इससे पूर्व रविवार को दोपहर दो बजे तक जलस्तर 66.32 मीटर था। वर्तमान में गंगा चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर से ढाई मीटर नीचे है। इससे तटवर्ती इलाके के लोगों में एक बार फिर बाढ़ की आशंका से लोग भयभीत हैं। इस माह की शुरुआत में गंगा का जल स्तर तेजी से बढ़ा था। दो सितंबर को गंगा चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर से 33 सेमी ऊपर 70.60 मीटर तक पहुंच गया था। इसके बाद जल स्तर नीचे उतरने लगा। इससे तटवर्ती इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली थी। इस बीच बंगाल की खाड़ी में बने गहरे कम दबाव के क्षेत्र और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण तीन दिनों तक तेज हवा के बीच बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed