फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   FIR registered following questions regarding the transfer of land for Chandrashekhar Udyan and remarks made about a political figure

Chandauli News: चंद्रशेखर उद्यान की जमीन हस्तांतरण पर सवाल और राजनीतिक व्यक्ति पर टिप्पणी के बाद प्राथमिकी दर्ज

Tue, 29 Sep 2026 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
FIR registered following questions regarding the transfer of land for Chandrashekhar Udyan and remarks made about a political figure
बलिया। चंद्रशेखर उद्यान की जमीन एक ट्रस्ट को हस्तांतरित करने पर फेसबुक पर सवाल उठाना और एक राजनीतिक व्यक्ति के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करना भारी पड़ गया। सदर कोतवाली पुलिस ने ‘पोल खोल’ नाम से संचालित फेसबुक आईडी से भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शहर के तिखमपुर निवासी अंकित गुप्ता ने तहरीर में आरोप लगाया है कि फेसबुक पर ‘पोल खोल’ नाम से फर्जी आईडी संचालित की जा रही है। इसके माध्यम से सत्ता पक्ष-विपक्ष के नेताओं, मंत्री-विधायक, उनके परिवार, नगर पालिका सभासदों और अन्य नागरिकों के खिलाफ भ्रामक, अश्लील व आपत्तिजनक पोस्ट किए जा रहे हैं। आरोप है कि इससे शहर में भ्रम और तनाव का माहौल पैदा हो रहा है। पुलिस से फेसबुक आईडी के संचालक की साइबर सेल के माध्यम से पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के साथ कथित आपत्तिजनक पोस्ट के स्क्रीनशॉट और फेसबुक लिंक भी पुलिस को उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया के फेसबुक पेज पर संचालित ‘पोल खोल’ पर 253 फॉलोअर्स व 72 लोग फॉलो कर रहे हैं। दो दिन पहले इसी पेज पर चंद्रशेखर उद्यान की जमीन एक ट्रस्ट को हस्तांतरित किए जाने को लेकर सवाल उठाते हुए पोस्ट और बैनर लगाया गया था। पोस्ट पर पांच-छह लोगों ने लाइक किया, जबकि किसी ने कमेंट नहीं किया। इसके अगले दिन एक राजनीतिक व्यक्ति को लेकर अभद्र टिप्पणी की गई। वहीं प्राथमिकी दर्ज होने के कुछ घंटे बाद एक पोस्ट हुआ है कि ‘हई 16 करोड़ के का चक्कर बा हो?’ लिखा गया, जिस पर एक व्यक्ति ने टिप्पणी भी की है। इस बाबत कोतवाल प्रवीण सिंह ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed