फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sealdah-Ballia train arrived six hours late; passengers kept waiting

Chandauli News: छह घंटे देर से पहुंची सियालदह बलिया, इंतजार करते रहे यात्री

Tue, 29 Sep 2026 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Sealdah-Ballia train arrived six hours late; passengers kept waiting
बलिया-सियालदह ट्रेन के लेट होने से प्लेटफार्म पर बैठकर ट्रेन का प्रतीक्षा करते यात्री। संवाद
बलिया। त्योहार से पहले ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। मंगलवार को सियालदह से आने वाली सियालदह-बलिया एक्सप्रेस निर्धारित समय सुबह 5:30 बजे के बजाय करीब छह घंटे की देरी से 11:28 बजे के बाद बलिया स्टेशन पहुंची। ट्रेन के इंतजार में यात्री घंटों प्लेटफार्म पर बैठे रहे। वहीं बलिया से सियालदह जाने वाली ट्रेन भी सुबह नौ बजे के बजाय दोपहर 2:25 बजे के बाद रवाना हुई। इसके अलावा आजमगढ़-कोलकाता साप्ताहिक एक्सप्रेस रद्द रही, जबकि चार अन्य ट्रेनें भी दो से तीन घंटे की देरी से बलिया पहुंचीं।
विज्ञापन

रेलवे के अनुसार बरौनी-बर्द्धमान रेलखंड पर चल रहे निर्माण और ट्रैक संबंधी कार्य के कारण कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। रेलवे के ताजा शेड्यूल संबंधी विवरण में भी इस अवधि में सियालदह-बलिया एक्सप्रेस के मार्ग परिवर्तन और कई ट्रेनों के रद्द रहने की जानकारी है।
विज्ञापन

ट्रेन के विलंब से सबसे ज्यादा परेशानी आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को हुई। सागरपाली निवासी संतोष कुमार ने बताया कि एक माह पहले आसनसोल जाने के लिए टिकट कंफर्म कराया था। ट्रेन लेट होने से अब देर रात तक पहुंचने की संभावना है। मनियर निवासी मनोज कुमार ने कहा कि सियालदह जाने के लिए 20 दिन पहले टिकट कराया था और ट्रेन पकड़ने के लिए सुबह छह बजे घर से निकल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन पहुंचने पर कई घंटे विलंब की जानकारी मिली। नगरा क्षेत्र के इंदरपुर निवासी सत्येंद्र पांडेय परिवार के साथ दशहरा पूजा के लिए परिवार के साथ बेटे के यहां बंगाल जा रहे थे। उन्होंने बताया कि ट्रेन का इंतजार करने के लिए परिवार के साथ प्लेटफार्म संख्या चार स्थित डॉरमेटरी में कमरा लेना पड़ा। उधर, 29 सितंबर को आजमगढ़-कोलकाता एक्सप्रेस के रद्द रहने की रेलवे संबंधी सूची में भी उल्लेख है। इससे पहले टिकट करा चुके यात्रियों को अचानक यात्रा कार्यक्रम बदलना पड़ा। कई ट्रेनों के प्रभावित होने से यात्रियों में नाराजगी रही। इस बाबत स्टेशन अधीक्षक संजय सिंह ने कहा कि बरौनी-बर्द्धमान रेलखंड पर चल रहे निर्माण और ट्रैक संबंधी कार्य के कारण उस रूट की कुछ ट्रेनें बिलंब से चल रही है। स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed