{"_id":"6a2028b2d3bcfb3d1e0685d0","slug":"video-distressed-news-kali-temple-relocation-woman-announces-will-donate-her-private-land-2026-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"काली मंदिर विस्थापन की खबर से आहत महिला ने निजी जमीन देने का किया एलान; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली मंदिर विस्थापन की खबर से आहत महिला ने निजी जमीन देने का किया एलान; VIDEO
मां काली मंदिर के संभावित विस्थापन को लेकर क्षेत्र में चल रही चर्चाओं और लोगों की धार्मिक भावनाओं के बीच एक महिला ने सराहनीय पहल करते हुए मंदिर स्थापना के लिए अपनी निजी भूमि देने की पेशकश की है। ईस्टर्न बाजार निवासी प्रमिला देवी ने स्वेच्छा से 212 वर्ग फीट निजी भूमि मंदिर के लिए उपलब्ध कराने की इच्छा जताते हुए मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार को पत्र सौंपा। मंगलवार को दिए गए इस आवेदन में उन्होंने मंदिर को क्षेत्र से विस्थापित होने से बचाने की अपील की है।
नगर के ईस्टर्न बाजार मकान संख्या-217 निवासी कैलाश नाथ मोदनवाल की पत्नी प्रमिला देवी का घर वर्तमान काली मंदिर के पीछे उत्तर दिशा में लगभग 150 फीट दूरी पर स्थित है। उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि मां काली मंदिर के संभावित दूर विस्थापन की खबर से उनका मन अत्यंत आहत है। उन्होंने जनभावनाओं और धार्मिक आस्था का हवाला देते हुए कहा कि यदि उनके निजी भू-भाग पर मां काली मंदिर की स्थापना की जाती है तो इससे मंदिर को क्षेत्र से विस्थापित होने से बचाया जा सकता है। उन्होंने पत्र में स्पष्ट किया है कि वह अपनी भूमि किसी दबाव या बाध्यता में नहीं बल्कि पूरी तरह स्वेच्छा से और श्रद्धाभाव के साथ देने को तैयार हैं। आवेदन में उन्होंने कहा कि धार्मिक और सामाजिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उनके प्रस्ताव पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाए तथा आवश्यक स्वीकृति और अनुमोदन प्रदान किया जाए। मंदिर के संभावित विस्थापन को लेकर क्षेत्र में पहले से ही लोगों के बीच चिंता और चर्चा का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग और श्रद्धालु मंदिर को उसके मूल क्षेत्र में बनाए रखने की मांग कर रहे हैं। ऐसे समय में प्रमिला देवी द्वारा जमीन दान करने की पेशकश को एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। उनके साथ लोक निर्माण विभाग कार्यालय गए नगर के समाजसेवी चंद्रभूषण मिश्र और दुर्गेश पांडेय ने इसे धार्मिक आस्था तथा सामाजिक सहयोग की मिसाल बताया है। कहा कि यदि इस तरह के प्रयासों से धार्मिक स्थलों को सुरक्षित रखा जा सके और जनभावनाओं का सम्मान हो, तो यह समाज के लिए सकारात्मक संदेश होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।