{"_id":"6a32aade9d0cfe0d9205940e","slug":"video-development-exhibition-inaugurated-revsa-iti-government-achievements-showcased-2026-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवसा आईटीआई में विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, दिखीं सरकार की उपलब्धियां; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवसा आईटीआई में विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, दिखीं सरकार की उपलब्धियां; VIDEO
भारत सरकार के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे समेकित जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को आईटीआई रेवसा परिसर में चार दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी प्रांत महेश चंद्र श्रीवास्तव, चकिया विधायक कैलाश आचार्य, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह तथा भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्ज्वलन और फीता काटकर किया।
जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित यह प्रदर्शनी 17 से 20 जून तक चलेगी। उद्घाटन समारोह में अतिथियों का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।
प्रदर्शनी में केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उपलब्धियों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया। युवा, महिला और गरीब कल्याण से जुड़ी योजनाओं के साथ ही आधारभूत संरचना विकास, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण, कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, हरित ऊर्जा, औद्योगिक विकास और आधुनिक कृषि व्यवस्था से संबंधित विषयों को प्रमुखता से शामिल किया गया।
प्रदर्शनी में स्थापित प्रधानमंत्री के कटआउट वाले सेल्फी प्वाइंट ने विशेष आकर्षण बटोरा। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों ने यहां उत्साहपूर्वक सेल्फी लेकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
कार्यक्रम में पीडी डीआरडीए बी.बी. सिंह, डीसी मनरेगा आर.के. चतुर्वेदी, जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी जी.पी. यादव, अपर जिला सूचना अधिकारी के.के. यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और आम नागरिक उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।