Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: कम उम्र में ही त्वचा पर दिखने लगे बुढ़ापे के निशान? कहीं बढ़ते प्रदूषण से तो नहीं है इसका कनेक्शन

Thu, 26 Nov 2026 04:51 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 26 Nov 2026 04:51 PM IST
सार

वायु प्रदूषण त्वचा की बाहरी परत को कमजोर कर ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन बढ़ा सकता है। इससे कोलेजन प्रभावित होता है और झुर्रियां, रूखापन, दाग-धब्बे व त्वचा की संवेदनशीलता बढ़ सकती है। नियमित सफाई, मॉइस्चराइजर, सनस्क्रीन और प्रदूषण से बचाव त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

विज्ञापन
Can Air Pollution Accelerate Skin Aging How Pollutants Damage Your Skin
वायु प्रदूषण की समस्या और स्किन पर असर - फोटो : Amarujala.com/AI

वायु प्रदूषण सिर्फ भारत ही नहीं, वैश्विक स्तर पर चिंता का विषय है। इसे सेहत के लिए गंभीर समस्याओं का कारण माना जाता रहा है। कई अध्ययनों से स्पष्ट हो चुका है कि प्रदूषण वाली जगहों पर रहने वालों में फेफड़ों और सांस की समस्याओं के साथ हृदय और ब्रेन तक को गंभीर खतरा हो सकता है। ये बच्चों के विकास को भी प्रभावित कर सकता है, यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को प्रदूषण से बचाव के लिए लगातार उपाय करते रहने की सलाह देते हैं।



क्या आप जानते हैं कि वायु प्रदूषण का संपर्क आपकी त्वचा की रंगत को भी कम कर देता है? बढ़ती उम्र के साथ त्वचा पर झुर्रियां, ढीलापन और दाग-धब्बे आना सामान्य है। लेकिन क्या आपने गौर किया है कि कुछ लोगों की त्वचा, उम्र से पहले ही बेजान, रूखी और झुर्रियों वाली दिखने लगती है? इसके पीछे सिर्फ धूप या खानपान की गड़बड़ी ही नहीं, बल्कि वायु प्रदूषण भी एक कारण हो सकता है।

अब सवाल ये है कि वायु प्रदूषण आखिर हमारी त्वचा पर कैसे असर डालता है? आइए इस बारे में जान लेते हैं।

Trending Videos
Can Air Pollution Accelerate Skin Aging How Pollutants Damage Your Skin
वायु प्रदूषण के खतरे - फोटो : Adobe Stock

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि हवा में मौजूद पीएम 2.5, पीएम10, ओजोन और अन्य प्रदूषक, त्वचा की बाहरी परत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। लंबे समय तक इनके संपर्क में रहने से त्वचा की नमी बनाए रखने की क्षमता प्रभावित होती है। इतना ही नहीं इससे समय के साथ शरीर में सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ सकता है। इससे कोलेजन और इलास्टिन जैसे प्रोटीन प्रभावित होते हैं, जो त्वचा को मजबूत और लचीला बनाए रखते हैं। 

प्रदूषण से त्वचा को कैसे नुकसान पहुंचाता है?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, लंबे समय तक प्रदूषण वाले वातावरण में रहने वाले लोगों में कई तरह की बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। हवा में मौजूद सूक्ष्म प्रदूषक त्वचा पर जमा हो सकते हैं। कुछ प्रदूषक, त्वचा की सुरक्षा करने वाली बाहरी परत को कमजोर करते हैं, जिससे नमी कम होने लगती है। 

Can Air Pollution Accelerate Skin Aging How Pollutants Damage Your Skin
त्वचा पर प्रदूषण का असर - फोटो : Adobe stock

ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और कोलेजन पर असर

अध्ययनों से पता चलता है कि वायु प्रदूषण के संपर्क में रहना शरीर में फ्री रेडिकल्स को बढ़ा सकता है। इससे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस होता है, जो त्वचा की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है। इसके अलावा, कोलेजन पर भी प्रदूषण के दुष्प्रभाव देखे गए हैं। 
 

  • त्वचा में कोलेजन और इलास्टिन उसे मजबूती और लचीलापन देते हैं। प्रदूषण से होने वाला ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन इन प्रोटीनों के टूटने की प्रक्रिया तेज कर देते हैं। 
  • इससे त्वचा में महीन रेखाएं, झुर्रियां और ढीलापन दिखाई देने लगता है। 
  • प्रदूषण के अलावा सूरज के यूवी किरणों के सीधे संपर्क के कारण आपके जोखिम और भी बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Can Air Pollution Accelerate Skin Aging How Pollutants Damage Your Skin
वायु प्रदूषण के खतरे - फोटो : Amarujala.com/AI

कहीं आपकी त्वचा भी तो नहीं हो रही है डैमेज?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वैसे तो हमारी गड़बड़ लाइफस्टाइल और खानपान के कारण भी त्वचा प्रभावित हो सकती है, पर अगर आप ऐसी जगहों पर रहते हैं जहां वायु प्रदूषण का भी खतरा लगातार बना हुआ है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। कुछ संकेत बताते हैं कि आपकी त्वचा पर प्रदूषकों का अटैक हो गया है। 
 

  • प्रदूषण के कारण त्वचा रूखी और बेजान दिखने लगती है।
  • चेहरे पर समय से पहले झुर्रियां आ सकती हैं।
  • दाग-धब्बे और त्वचा की रंगत प्रभावित हो जाती है।
  • त्वचा में खुजली, जलन या लालिमा की समस्या हो सकती है।
  • मुंहासे और त्वचा की संवेदनशीलता  भी प्रभावित हो जाती है।


स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, त्वचा के अलावा प्रदूषण से संपूर्ण स्वास्थ्य को बचाए रखने के लिए बाहर प्रदूषण अधिक होने पर घर से बाहर कम निकलें। बाहर से  घर लौटने पर चेहरे को क्लींजर से साफ करें। मॉइस्चराइजर और ब्रॉड-स्पेक्ट्रम या सनस्क्रीन लगाएं। इन उपायों के साथ रोजाना खूब पानी पीते रहना और  धूम्रपान से बचाव करना भी जरूरी है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed