{"_id":"6aeb704ccfeb323b5a09bfcf","slug":"video-chandauli-raid-conducted-at-basant-bahar-factory-in-padav-15-day-ultimatum-issued-due-to-unhygienic-conditions-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंदौली: पड़ाव में बसंत बहार के कारखाने पर छापा, गंदगी मिलने पर 15 दिन का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली: पड़ाव में बसंत बहार के कारखाने पर छापा, गंदगी मिलने पर 15 दिन का अल्टीमेटम
चंदौली। त्योहारों के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने और साफ-सफाई की स्थिति जांचने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को पड़ाव क्षेत्र में छापेमारी की। शाम करीब चार बजे अधिकारियों की टीम रामनगर रोड स्थित बसंत बहार मिठाई की दुकान और उसके कारखाने पहुंची। जांच के दौरान दुकान से पनीर और छेना के नमूने लिए गए। वहीं, कारखाने में गंदगी मिलने पर संचालक को 15 दिन के भीतर सफाई कराने का अल्टीमेटम दिया गया। अचानक हुई कार्रवाई से आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
कारखाने में मिली गंदगी, सफाई के निर्देश
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पहले मिठाई की दुकान का निरीक्षण किया। यहां रखे छेना और पनीर के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। इसके बाद अधिकारियों ने कारखाने में खाद्य पदार्थों के निर्माण और भंडारण की व्यवस्था देखी। इस दौरान साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। इस पर संचालक को 15 दिनों के भीतर पूरे परिसर की सफाई कराने और स्वच्छता के मानकों का पालन करने का निर्देश दिया गया।
लाइसेंस निरस्त करने तक की चेतावनी
असिस्टेंट कमिश्नर धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए विभाग लगातार अभियान चला रहा है। मिठाई की दुकानों, कारखानों और रेस्टोरेंट में गंदगी मिलने या खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी। गंभीर उल्लंघन मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठान का लाइसेंस निरस्त भी किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि पड़ाव स्थित बसंत बहार के कारखाने में गंदगी मिली है। खाद्य पदार्थों की शुद्धता के साथ उनके निर्माण स्थल की साफ-सफाई भी जरूरी है। दुकानदारों को खाद्य सामग्री स्वच्छ स्थान पर तैयार करने और सुरक्षित तरीके से रखने की हिदायत दी गई है।
कार्रवाई के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएन त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविंद कुमार, प्रशिक्षु एसडीएम शुभम सिंह सहित खाद्य विभाग और प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।