{"_id":"66d32d4bec397f7f600cca4c","slug":"video-baba-kinaram-birth-anniversary-one-lakh-devotees-gather-follow-the-300-year-old-tradition","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बाबा कीनाराम का जन्मोत्सव, 300 साल पुरानी परंपरा निभाने जुटेंगे एक लाख से ज्यादा भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बाबा कीनाराम का जन्मोत्सव, 300 साल पुरानी परंपरा निभाने जुटेंगे एक लाख से ज्यादा भक्त
अघोराचार्य बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव मनाने की 300 साल पुरानी परंपरा निभाने और मनाने आज एक लाख से ज्यादा भक्तों की भीड़ क्षेत्र के रामगढ़ में जुटेगी। बाबा के 425 वां जन्मोत्सव में सुबह कांवरियों द्वारा किनेश्वर महादेव का जलाभिषेक करेंगे। महिलाओं द्वारा सोहर गीत के बाद रामायण व पूजन अर्चन होगा। तीन दिवसीय मेले के लिए फील्ड में तरह तरह की दुकानें व झूले सज गयी हैं। रामगढ़ स्थित अघोराचार्य बाबा कीनाराम का 425 वां तीन दिवसीय जन्मोत्सव पहली सितंबर से शुरू हो रहा है। सुबह कांवरियों का जत्था बलुआ पश्चिम वाहिनीं गंगा तट से लाकर किनेश्वर महादेव का जलाभिषेक करेंगे । पूजन अर्चन के साथ क्षेत्रीय महिलाओं द्वारा सोहर गीत गाया जायेगा। क्षेत्रीय व दूरदराज से आये कलाकारों द्वारा रामायण,भजन कीर्तन होगा । दोपहर 12 बजे से 6 बजे तक में सांस्कृतिक कार्यक्रम व गोष्ठी में बाबा कीनाराम के जीवन पर विचार विमर्श सम्भ्रांत नागरिकों द्वारा किया जायेगा । इस बार महोत्सव पर काफी भीड़ होने की संभावना जतायी जा रही है। तीन दिवसीय महोत्सव समारोह में मेला भी लगेगा। मेले के लिए बाबा कीनाराम इंटर कालेज के सामने खेल के मैदान व नवरत्न वाटिका में झूला, चरखी, बच्चों के खेल के मनोरंजन के साधन,मिष्ठान आदि की दुकानें लग गयी है। महोत्सव को लेकर मठ प्रबंधन द्वारा जन्मोत्सव की तैयारी पूर्ण कर ली गयी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।