फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ad Controversy Kangana dig Rahul stance on women freedom why did two politicians clash over Kriti Sanon ad?

विज्ञापन विवाद: राहुल के 'वूमेन फ्रीडम' पर कंगना का 'ब्रो वेट' वाला तंज, कृति सेनन के एड पर क्यों भिड़े नेता?

Wed, 26 Aug 2026 12:24 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 26 Aug 2026 12:24 PM IST
सार

विज्ञापन विवाद को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और भाजपा सांसद कंगना रनौत आमने-सामने है। भाजपा सांसद कंगना रनौत ने राहुल गांधी के ‘पितृसत्ता को खत्म करो’ बयान पर तंज कसा। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। दरअसल, राहुल गांधी  ने रक्षा बंधन के विज्ञापन विवाद में अभिनेत्री कृति सैनन का समर्थन किया था। 
 

विज्ञापन
Ad Controversy Kangana dig Rahul stance on women freedom why did two politicians clash over Kriti Sanon ad?
विज्ञापन पर क्यों भिड़े दो नेता? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला किया। उन्होंने राहुल गांधी के ‘पितृसत्ता को खत्म करो’ (Smash The Patriarchy) वाले बयान पर पलटवार किया है। बता दें कि रनौत की यह प्रतिक्रिया तब आई है जब राहुल गांधी ने रक्षा बंधन के विज्ञापन विवाद पर अभिनेत्री कृति सैनन का समर्थन किया। हालांकि इस विज्ञापन पर हुए विवाद के बाद मेकर्स ने  बुधवार को इसे सभी प्लेटफॉर्म से हटा दिया है।

विज्ञापन

कंगना ने क्या पलटवार किया? 
अब इस पर कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर राहुल गांधी की टिप्पणियों के जवाब में भाजपा के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट दोबारा साझा की। इस पोस्ट में कांग्रेस नेता की एक तस्वीर थी जिसमें वह एक महिला से ‘पितृसत्ता को खत्म करने’ के लिए कह रहे थे, जिस पर महिला ने जवाब दिया, 'भाई, रुको। भारत माता की जय शुरू करते हैं।’

विज्ञापन

 

राहुल गांधी ने कृति के समर्थन में क्या कहा? 
बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन को हाल ही में एक विज्ञापन के चलते काफी ट्रोल किया जा रहा है। इस मामले में राहुल गांधी ने उनका समर्थन किया। दरअसल, इस पूरे विवाद पर मंगलवार दोपहर कृति ने जो बयान जारी कर सफाई दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने उसे री-शेयर किया और लिखा, 'एक महिला क्या पहनती है? क्या करती है? और कहां जाती है? यह उसकी मर्जी है। महिलाओं को उनकी आजादी का इस्तेमाल करने के लिए ट्रोल करना बंद करें।' (यहां पर राहुल गांधी ने महिलाओं की आजादी को लेकर अपनी बात रखी थी) 

कंगना ने मामले पर क्या कहा था?
इस पूरे मामले ने तूल तब पकड़ा था जब कंगना रनौत ने इस पर बात करते हुए अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा था, 'महिलाओं के लिए यह बहुत अच्छा समय है। हमारे वॉर्डरोब तरह-तरह के कपड़ों से भरे हुए हैं। आज की महिला ग्लोबल है।

कॉकटेल ड्रेस से लेकर लहंगा-चोली, जींस से लेकर साड़ी, बिकिनी से लेकर सलवार-कमीज तक, इतने सारे ऑप्शन होने के बावजूद आप बिकिनी या अंडरगारमेंट्स पहनकर अपने भाई को राखी क्यों बांधेंगी? आपके स्टाइलिंग ऑप्शन कहां गए'? हाहा, यह विज्ञापन जानबूझकर अजीब बनाया गया लगता है।'


क्या है पूरा मामला? 
दरअसल, कृति ने एक ज्वैलरी ब्रांड के लिए एक विज्ञापन शूट किया। इस विज्ञापन में अभिनेत्री रक्षाबंधन का त्योहार मनाती नजर आईं। एड वीडियो में उनके आउटफिट्स कथित तौर पर रिवीलिंग थे। जिसके बाद कृति को उनकी ड्रेस पर ट्रोल किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed