{"_id":"6ace06e9f76ff7e2f20e9de1","slug":"video-ncc-female-cadets-managed-traffic-at-kala-aam-intersection-in-bulandshahr-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में महिला सशक्तिकरण: एनसीसी महिला कैडेट्स ने कालाआम चौराहे पर संभाला यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर में महिला सशक्तिकरण: एनसीसी महिला कैडेट्स ने कालाआम चौराहे पर संभाला यातायात
बुलंदशहर। मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक करने और सशक्त बनाने के अभियान के तहत चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को एनसीसी कैडेट्स ने नगर के कालाआम चौराहे पर यातायात संचालित किया। इस दौरान कैडेट्स ने वाहन चालकों को यातायात के नियमों के प्रति भी जागरू किया। बता दें कि नगर का कालाआम चौराहा मुख्य चौराहे में है। कालाआम चौराहे कलक्ट्रेट और कोर्ट के लिए मार्ग जाता है। वहीं, जिला चिकित्सालय, डीएम रोड, स्याना अड्डा और पुलिस लाइन के लिए भी मार्ग जाता है, जिसके चलते कालाआम चौराहे से बड़ी संख्या में वाहन चालक होकर गुजरते हैं। कैडेट्स के यातायात संचालित करने के दौरान यातायात निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर समेत अन्य यातायात कर्मी भी मौजूद रहे। वहीं, चौराहे से होकर गुजरने वाले वाहन चालकों ने कैडेट्स के संकेतकों का पालन करते हुए उनके यातायात को संचालित किए जाने की सराहना की। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।