फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Major tragedy in Bihar Several people died after a boat capsized they were on their way to attend a feast

बिहार में बड़ा हादसा: नाव डूबने से 11 लोगों की मौत, 20 युवक और बच्चे थे सवार; भोज खाने जा रहे थे सभी

Tue, 13 Oct 2026 09:31 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 13 Oct 2026 09:31 PM IST
सार

वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद में नाव डूबने से 11 लोगों की मौत हो गई। नाव पर करीब 20 युवक और बच्चे सवार थे। सभी नाव से भोज खाने के लिए जा रहे थे, तभी हादसा हुआ।

 

विज्ञापन
Major tragedy in Bihar Several people died after a boat capsized they were on their way to attend a feast
बिहार के वैशाली में मातम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद गांव में नाव डूबने से 11 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, सोमवार को करीब 20 युवक और बच्चे एक ही नाव पर सवार होकर भोज खाने जा रहे थे। इसी दौरान बीच धारा में नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। नाव पलटते ही उस पर सवार लोग गहरे पानी में डूबने लगे।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर राघोपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जिले के वरीय अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने एसडीआरएफ की टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया।

विज्ञापन


पढे़ं: 'आवासीय विद्यालय में जानवरों जैसा खाना मिल रहा'...थाली लेकर मंत्री जमा खान के आवास पहुंचे छात्र बोले

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दस लोगों के शव पानी से बाहर निकाले जाने की जानकारी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। मृतकों की पहचान की जा रही है। मृतकों में अधिकांश युवक और बच्चे बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में मातम पसरा है। जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि राघोपुर दियारा क्षेत्र में नाव पलटने की दुर्भाग्यपूर्ण दुखद खबर प्राप्त हुई। डूबने वालों में से अधिकांश बच्चे। ईश्वर सबको सुरक्षित रखें। स्थानीय लोगों, प्रशासन और अधिकारियों से वार्ता कर राहत बचाव और उपचार कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed