फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The Authority demolished four unauthorized colonies being developed across 44 bighas.

Bulandshahar News: 44 बीघा में बन रही चार अनधिकृत कॉलोनी प्राधिकरण ने की ध्वस्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर/जहांगीराबाद। बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण का सचल प्रवर्तन दल मंगलवार को जहांगीराबाद पहुंचा। टीम ने अभियान चला अनधिकृत कॉलोनी को चिह्नित कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। दल ने करीब 44 बीघा में विकसित की जा रही चार अनधिकृत कॉलोनी को ध्वस्त किया।
विज्ञापन

प्राधिकरण सचिव वान्या सिंह ने बताया कि प्राधिकरण उपाध्यक्ष के निर्देश पर अनधिकृत कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। मंगलवार को जहांगीराबाद क्षेत्र में सचल प्रवर्तन दल को भेजा गया।
विज्ञापन

टीम को जहांगीराबाद की अनाज मंडी, आरसी फार्म हाउस के पास आनंद सिंघल द्वारा करीब 11 बीघा, भईपुर दोराहे के पास लाला सुरेश द्वारा करीब चार बीघा, लीलावती स्कूल के पास असलम द्वारा करीब चार बीघा और गहना गोवर्धनपुर मार्ग पर मुनेंद्र पाल सिंह द्वारा करीब 25 बीघा भूमि में अनधिकृत कॉलोनी काट बेचने का प्रयास करते मिले। इस दौरान नामित पुलिस बल, स्थानीय पुलिस बल, प्राधिकरण के सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता और अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कोट
अनधिकृत कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी रहेगी। लोगों से अपील है कि अनधिकृत कॉलोनी में प्लाट न खरीदें व बिना मानचित्र स्वीकृति कराए कोई भी निर्माण कार्य ना करें। - डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार, प्राधिकरण उपाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed