{"_id":"6ace6c1f6c33e0770f0f0212","slug":"honorarium-for-village-guards-to-be-increased-those-performing-outstanding-work-honored-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-168201-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: ग्राम प्रहरियों का बढ़ेगा मानदेय, उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: ग्राम प्रहरियों का बढ़ेगा मानदेय, उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित
विज्ञापन
पुलिस लाइन में आयोजित सम्मान समारोह में महिला निरीक्षक को सम्मानित करते विधायक। संवाद
बुलंदशहर। ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस व आमजन के बीच समन्वय स्थापित करने में अहम भूमिका निभाने वाले ग्राम प्रहरियों का मंगलवार को सम्मान किया गया। जनपद बरेली की रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण बुलंदशहर की रिजर्व पुलिस लाइन में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राम प्रहरियों के योगदान की सराहना की और उन्हें सम्मानित किया। साथ ही ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ाने की घोषणा की। कार्यक्रम में बुलंदशहर में तैनात 1096 ग्राम प्रहरियों और जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। सजीव प्रसारण के बाद बुलंदशहर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रहरियों को जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सम्मानित किया।
उनके कर्तव्यों के प्रति समर्पण और सराहनीय योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि ग्राम प्रहरी ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ पुलिस और आमजन के बीच संपर्क सूत्र की भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर महत्वपूर्ण सूचनाएं उपलब्ध कराने में भी उनका योगदान रहता है। अधिकारियों ने ऐसे सम्मान समारोहों को ग्राम प्रहरियों का मनोबल बढ़ाने और उन्हें अपने दायित्वों के प्रति अधिक सजग, सक्रिय व कर्तव्यनिष्ठ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में विधायक लक्ष्मीराज सिंह, प्रदीप चौधरी, देवेंद्र सिंह लोधी, संजय शर्मा, मीनाक्षी सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल, डीएम कुमार हर्ष, सीडीओ निशा ग्रेवाल, एसपी ग्रामीण अंतरिक्ष जैन, एएसपी नगर अभिषेक प्रताप अजेय, एएसपी अपराध नरेश कुमार, सीओ नगर अनिल कुमार शाही, सीओ सिकंदराबाद प्रखर पांडेय, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी ठाकुर सुनील सिंह, सांसद प्रतिनिधि सत्यप्रकाश समेत अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।