{"_id":"6ac7b68ca7a03d152a09b842","slug":"video-congress-leaders-held-a-protest-march-wearing-black-armbands-scuffle-with-police-after-being-stopped-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"बदायूं: कांग्रेस नेताओं ने काली पट्टी बांधकर निकाला विरोध मार्च, रोकने पर पुलिस से धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: कांग्रेस नेताओं ने काली पट्टी बांधकर निकाला विरोध मार्च, रोकने पर पुलिस से धक्का-मुक्की
बदायूं में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को सिर पर काली पट्टी बांधकर विरोध मार्च निकाला। नेकपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय तक जिलाध्यक्ष अजीत यादव के नेतृत्व में जा रहे कांग्रेसियों को भारी पुलिस बल ने गेट पर ही रोक लिया। इस दौरान काफी देर तक पुलिस और कांग्रेसियों के बीच धक्का-मुक्की होती रही। कार्यकर्ता हाथों में कांग्रेस के झंडे लेकर नारेबाजी करते रहे। पुलिस उन्हें आगे बढ़ने से रोकती रही। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने पुलिस प्रशासन पर भाजपा के एजेंट की तरह काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सात अक्तूबर को निर्वाचन आयोग से जवाबदेही मांगने जंतर मंतर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अन्य सांसदों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। यह हमला विपक्ष पर नहीं बल्कि संविधान पर हमला है। कांग्रेस इस दिन को भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिवस मानती है।अजीत यादव ने कहा कि वोट के अधिकार और संविधान बचाने की लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से नहीं हटाया जाता और चुनावी व्यवस्था की अखंडता बहाल नहीं होती।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।