{"_id":"6af99395fc1a932d600c2769","slug":"efforts-to-increase-the-water-level-in-the-tributary-of-ganga-at-kakora-mela-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"बदायूं: ककोड़ा मेला स्थल पर गंगा की उपधारा में जलस्तर बढ़ाने की कवायद तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: ककोड़ा मेला स्थल पर गंगा की उपधारा में जलस्तर बढ़ाने की कवायद तेज
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 15 Nov 2026 04:42 PM IST
Link Copied
बदायूं के कादरचौक में गंगा किनारे लगने वाले मेला ककोड़ा में श्रद्धालुओं और कल्पवासियों को स्नान के लिए पानी उपलब्ध कराने की कवायद तेज हो गई है। मुख्य गंगा धारा से मेला स्थल तक पानी लाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। इसके लिए बल्लियां लगाई जा रही हैं। बल्ली गाड़कर रेत की बोरी भरकर गंगा में डालकर जल को मोड़कर उपधारा में जलस्तर बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
जिला पंचायत के इंजीनियरों को उम्मीद है कि इस प्रयास से मेला स्थल पर जलस्तर बढ़ाने में कामयाबी मिल सकती है। जिला पंचायत के इंजीनियर पवन कुमार गोयल ने बताया कि मुख्य गंगा धारा से पानी लाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। योजना पर काम किया जा रहा है। इसके लिए आवश्यक सामग्री भी मौके पर पहुंचने लगी है। प्रयास है कि स्नान घाट पर पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।