{"_id":"6af938e5db12963b8d0d1f9d","slug":"video-himachal-state-amateur-chess-championship-2026-solan-110-players-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन में शतरंज चैंपियनशिप का आगाज, प्रदेशभर के 110 खिलाड़ी दिखा रहे अपनी दिमागी कसरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन में शतरंज चैंपियनशिप का आगाज, प्रदेशभर के 110 खिलाड़ी दिखा रहे अपनी दिमागी कसरत
Ankesh Dogra
Updated Sun, 15 Nov 2026 10:15 AM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश के शतरंज खिलाड़ियों के लिए सोलन में प्रतिस्पर्धा का मंच सज गया है। शूलिनी विश्वविद्यालय में हिमाचल प्रदेश राज्य एमेच्योर शतरंज चैंपियनशिप 2026 का शुभारंभ हो गया है। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 110 खिलाड़ी अपनी दिमागी कसरत और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें 80 पुरुष और 30 महिला खिलाड़ी शामिल हैं।
प्रतियोगिता का विशेष आकर्षण महिला खिलाड़ियों के लिए अलग श्रेणी का आयोजन है। इस पहल का उद्देश्य शतरंज में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए अलग प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध करवाना है।
इस चैंपियनशिप का आयोजन सोलन जिला शतरंज संघ (एसडीसीए) और हिमाचल प्रदेश राज्य शतरंज संघ (एचपीएससीए) के संयुक्त प्रयासों से किया जा रहा है। महिला खिलाड़ियों के लिए अलग वर्ग निर्धारित करने के साथ उनके लिए नकद पुरस्कारों का भी प्रावधान किया गया है।
आयोजकों की इस पहल से प्रदेश की महिला शतरंज खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
सोलन में आयोजित इस प्रतियोगिता के परिणाम के आधार पर राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों का चयन होगा। पुरुष वर्ग के शीर्ष दो और महिला वर्ग की शीर्ष दो खिलाड़ी असम में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रदेश की ओर से हिस्सा लेंगी।
इससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने और दूसरे राज्यों के खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिलेगा।
चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में शूलिनी विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. अशू खोसला और प्रो. नीरज गांधोत्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस दौरान हिमाचल प्रदेश राज्य शतरंज संघ के अध्यक्ष आशीष ठाकुर, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) के संयुक्त सचिव एडवोकेट संजीव ठाकुर और संयुक्त सचिव सुरेंद्र ठाकुर भी मौजूद रहे। आयोजकों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शूलिनी विश्वविद्यालय और उसके प्रशासन का विशेष आभार व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।