{"_id":"6af8c1e96c41a21cb006d190","slug":"two-member-team-arrives-to-inspect-the-district-hospital-badaun-news-c-123-1-sbly1001-177645-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची दो सदस्यीय टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची दो सदस्यीय टीम
विज्ञापन
जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शासन से आई टीम की ओर से जांच की गई। संवाद
बदायूं। जिले के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत परखने के लिए शासन की दो सदस्यीय टीम ने जिला अस्पताल, आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया। टीम ने वहां पर मौजूद उपकरण व दवाइयों के बारे में जानकारी ली।
शासन की ओर से डिविजनल कंसल्टेंट पब्लिक हेल्थ प्रशांत श्रीवास्तव और क्वालिटी कंसल्टेंट डॉ. आरिफ शनिवार को जिला अस्पताल और महिला अस्पताल पहुंचे। यहां पर टीम ने ओपीडी, दवाइयों का रखरखाव, उपकरण की क्रियाशीलता, एनआरसी, ब्लड बैंक आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। टीम के सदस्यों ने इमरजेंसी वार्ड में तैनात स्टाफ से मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।
इसके अलावा ओपीडी में मरीजों के उपचार की व्यवस्था और अस्पताल में उपलब्ध दवाओं का स्टॉक देखा। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के विभिन्न हिस्सों में व्यवस्थाओं को परखा गया। यहां पर उन्होंने मरीजों से भी बात की। बाद में टीम ने जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। वहीं टीम ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर कल्याण नगर, हकीमगंज का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
--
हर ब्लॉक पर गई एक टीम
शासन की ओर से जिला मुख्यालय और अर्बन के लिए दो सदस्यीय टीम गठित की गई है, जो शहरी क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों का डाटा एकत्र कर रही है। इसके अलावा जिले के सभी 15 ब्लॉक पर अलग से एक-एक टीम गई। प्रत्येक टीम में दो-दो सदस्य रहे।
--
शासन की ओर से जिले के सरकारी अस्पतालों में निरीक्षण करने के लिए टीमें आई हैं। यह टीम रविवार को भी जिले में रहेंगी। निरीक्षण में अबतक टीमों को कहीं कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। -डॉ. विकास शर्मा, सीएमओ, बदायूं