{"_id":"6890c739d1161cf47f0e0e9f","slug":"video-loni-mla-nandkishor-gurjar-demands-allahabad-hc-bench-in-western-up-before-cm-yogi-2025-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bijnor: अब शादी में भी ड्रोन उड़ाने के लिए लेनी होगी अनुमति, डीएम और एसपी ने जारी की गाइड लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: अब शादी में भी ड्रोन उड़ाने के लिए लेनी होगी अनुमति, डीएम और एसपी ने जारी की गाइड लाइन
बिजनौर आसमान में ड्रोन उड़ने की खबरों और लोगों में फैली दहशत के बीच पुलिस प्रशासन सख्ती के मूड में है। अब बिना अनुमति शादी में भी ड्रोन नहीं उड़ सकेगा। ड्रोन उड़ाने के लिए प्रशासन से अनुमति लेना जरुरी होगा। स्पष्ट किया कि लोग हेलीकॉप्टरनुमा खिलौना उड़ा रहे हैं, जिन्हें ड्रोन समझा जा रहा है।
सोमवार को डीएम जसजीत कौर और एसपी अभिषेक झा ने प्रेस वार्ता की। जिसमें दोनों ही अधिकारियों ने कहा कि जिले में कोई ड्रोन नहीं उड़ रहा है, यह महज एक अफवाह है। शरारत करने के लिए कुछ युवक खिलौने उड़ा रहे हैं। चांदपुर और नगीना में खिलौना ही उड़ता पाया गया है।
कहा कि अब अगर कोई खिलौना भी उड़ाएगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। जिसे यह समझा जाएगा कि वह लोगों को डराने के लिए ऐसा कर रहा है। बता दें कि जिलेभर में ड्रोन उड़ने की खबरें मिल रही है। इसी बीच लोगों में अफवाह है कि चोर ड्रोन उड़ा रहे हैं। जिससे इलाकों की टोह ली जा सके। एसपी ने कहा कि कहीं कोई चोर नहीं है। चोर समझकर घूमने फिरने वाले लोगों को पकड़ा तो भी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि सभी थाना प्रभारियों को निर्देश जारी किए जाए चुके हैं, रात में गश्त बढ़ा दी गई है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर कहीं आसमान में लाइट दिखाई दें तो पुलिस को खबर दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।