फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmer dies after getting trapped in the whirlpool of Malan river

Bijnor News: मालन नदी के भंवर में फंस कर किसान की मौत

Mon, 31 Aug 2026 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies after getting trapped in the whirlpool of Malan river
बिजनौर में गंगा में डूबने से हुई गांव ब्रह्मपुरी के किसान मंजीत सिंह की मौत के बाद मौके पर जमा
बेगावाला। ग्राम ब्रह्मपुरी निवासी (48) किसान मंजीत सिंह पुत्र बलदेव सिंह की रविवार को मालन नदी में डूबने से मौत हो गई। मंजीत सिंह तैरना जानते थे, लेकिन नदी में बने भंवर में फंसने के कारण वह बाहर नहीं निकल सके। बताया गया कि उनकी दरांती नदी के दूसरे छोर पर रह गई थी। उसे लेने के लिए वापस नदी पार कर जा रहे थे।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार मंजीत सिंह प्रतिदिन गंगा के पार स्थित अपने खेतों में गन्ने की फसल की देखभाल करने और पशुओं के लिए चारा लेने जाते थे। रविवार को वह अपने 20 वर्षीय भतीजे जगजीवन सिंह के साथ नाव से गंगा के पार गए थे। गंगा के दूसरी ओर जाने के लिए पहले मालन नदी और उसके बाद गंगा को पार करना पड़ता है। अपराह्न करीब तीन बजे मंजीत सिंह और उनका भतीजा नाव से गंगा किनारे पहुंच गए। इसी दौरान उन्हें याद आया कि चारा काटने वाली दरांती मालन नदी के दूसरे छोर पर रह गई है।
विज्ञापन

मंजीत सिंह दरांती लेने के लिए नदी में तैरकर दूसरे छोर पर पहुंच गए। दरांती लेकर वह वापस तैरकर लौट रहे थे। इसी दौरान वह नदी के गहरे हिस्से में बने भंवर की चपेट में आ गए और देखते ही देखते पानी में डूब गए। भतीजे जगजीवन सिंह ने घटना की जानकारी तत्काल परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन और गांव के कुछ गोताखोर मौके पर पहुंचे। नाव की मदद से नदी में तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी प्रयास के बाद मंजीत सिंह का शव नदी के गहरे हिस्से से बरामद किया गया। परिजन शव को लेकर गांव पहुंचे। सूचना पर डायल-112 पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि मंजीत सिंह की एक बहन उत्तराखंड में रहती हैं। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम कराने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।

उनकी पत्नी की करीब 14 वर्ष पहले बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। इसके बाद से वह अपनी 16 वर्षीय बेटी का पालन-पोषण स्वयं कर रहे थे। परिजनों का कहना है कि मंजीत सिंह तैरना अच्छी तरह जानते थे, लेकिन नदी के भंवर ने उन्हें संभलने का मौका नहीं दिया।

बिजनौर में गंगा में डूबने से हुई गांव ब्रह्मपुरी के किसान मंजीत सिंह की मौत के बाद मौके पर जमा

बिजनौर में गंगा में डूबने से हुई गांव ब्रह्मपुरी के किसान मंजीत सिंह की मौत के बाद मौके पर जमा

बिजनौर में गंगा में डूबने से हुई गांव ब्रह्मपुरी के किसान मंजीत सिंह की मौत के बाद मौके पर जमा

बिजनौर में गंगा में डूबने से हुई गांव ब्रह्मपुरी के किसान मंजीत सिंह की मौत के बाद मौके पर जमा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed